फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Trauma Center vacant beds Information will be available on the website

IMS BHU: एक क्लिक पर अस्पताल में खाली बेड की मिलेगी जानकारी, घर बैठे ट्रॉमा सेंटर के वेबसाइट पर देख सकेंगे

Mon, 15 Sep 2025 04:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Sep 2025 04:30 PM IST
सार

BHU Hospital: बीएचयू में इलाज कराने वाले मरीजों, तीमारदारों को अब परेशानी नहीं होगी। अब खाली बेड की जानकारी वेबसाइट और क्यूआर कोड के जरिये मिल जाएगी।  

विज्ञापन
BHU Trauma Center vacant beds Information will be available on the website
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में किस यूनिट में कितना बेड खाली है, कितने पर मरीज भर्ती हैं। अब इसकी जानकारी एक क्लिक पर घर बैठे मिल जाएगी। इस तरह की सभी जानकारी ट्रॉमा सेंटर की वेबसाइट https://traumacentrebhu.com/#/bed-availability पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा परिसर में जगह-जगह क्यूआर कोड भी लगवाया गया है, जिसको स्कैन कर पूरी जानकारी ली जा सकेगी। इससे मरीजों, तीमारदारों को बेड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा विभागवार डॉक्टरों के नाम, उनकी उपलब्धता, मिलने वाली सुविधाओं के लिए भी भागदौड़ नहीं करनी होगी। 

विज्ञापन

 
ट्रॉमा सेंटर में वाराणसी सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश आदि जगहों से सड़क एक्सीडेंट सहित अन्य घटनाओं में घायल मरीज आते हैं। यहां कुल 354 बेड पर इलाज की सुविधा है। आम तौर पर इमरजेंसी से लेकर आईसीयू और वार्ड में बेड खाली होने की सही जानकारी न मिलने पर दूर दराज से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी में सांसद अवधेश: भाजपा पर जमकर साधा निशाना, बोले- मिल्कीपुर उपचुनाव में वोट चोरी नहीं बल्कि डकैती हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि अब वेबसाइट पर एक ही जगह डॉक्टरों के नाम, विभाग से जुड़ी जानकारी के साथ ही बेडों की उपलब्धता के साथ ही मरीजों, तीमारदारों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी 22 बिंदुओं में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध है। वेबसाइट पर इमरजेंसी सहित कई नंबर दिए गए हैं, इसके माध्यम से जानकारी ली जा सकती है। इसमें ओपीडी के शेडयूल की भी जानकारी भी रहेगी।

यह जानकारी भी मिलेगी

  • किस डॉक्टर की किस दिन ओपीडी है। इसकी जानकारी भी रहेगी।
  • ट्रॉमा सेंटर में मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी
  • इमरजेंसी में प्रतीक्षारत मरीजों की जानकारी भी यहां अपडेट होती रहेगी।
  • बेड से जुड़ी हर जानकारी हर पांच मिनट पर अपडेट होती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed