फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP Awadhesh Prasad offering Pind Daan at Pishach Mochan Kund Varanasi and accused BJP of vote theft

काशी में सांसद अवधेश: भाजपा पर जमकर साधा निशाना, बोले- मिल्कीपुर उपचुनाव में वोट चोरी नहीं बल्कि डकैती हुई थी

Mon, 15 Sep 2025 03:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Sep 2025 03:57 PM IST
सार

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने काशी के पिशाच मोचन कुंड पर पितरों का पिंडदान किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
MP Awadhesh Prasad offering Pind Daan at Pishach Mochan Kund Varanasi and accused BJP of vote theft
सपा सांसद अवधेश प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा का जनाधार खत्म हो गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। डबल इंजन की सरकार व्यापार कर रही है। आरोप लगाया कि मिल्कीपुर उपचुनाव में वोट चोरी नहीं बल्कि डकैती हुई है।

विज्ञापन


वे सोमवार को काशी के पिशाचमोचन में पिंडदान करने आए थे। गया निकलने से पहले सपा सांसद ने कहा कि वोट चोरी की शुरुआत मिल्कीपुर उपचुनाव से हुई थी। सरकार ने वोट चोरी कर उनके बेटे को हरवा दिया। इस सीट पर वे लगातार जीतते आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jitiya Vrat 2025: पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, पूर्व प्रधान के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वे सांसद बने तो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बेटे को प्रत्याशी बनाया, लेकिन सरकार ने वोट चोरी नहीं बल्कि डकैती कर बेटे को हरवा दिया। वोट चोरी के बाद चुनाव जीतने के सवाल पर कहा कि राम की कृपा से चुनाव जीते हैं। कुछ लोग कहते हैं हम राम को लाएं हैं और राम हमें ले आए हैं। प्रधानमंत्री की मां को गाली देने के सवाल पर कहा कि किसी की भी मां मां होती है, उनका सम्मान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed