{"_id":"585992724f1c1b774fe3a4b3","slug":"bhu-to-become-a-super-specialty-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में बनेगा सुपर स्पेशियलिटी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में बनेगा सुपर स्पेशियलिटी सेंटर
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
जाॉब बीएचयू
- फोटो : cpstown
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी और पूर्वांचल सहित पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती इलाकों के मरीजों के लिए एक और अच्छी खबर है। बीएचयू में शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की स्थापना की जाएगी। 22 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महामना मालवीय कैंसर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ ही इस अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की भी आधार शिला रखेंगे। पीएमओ के दिशा-निर्देश के अनुरूप इसकी तैयारियां तेजी से मुकम्मल की जा रही हैं।
200 करोड़ के शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की स्थापना बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिहाज से की जा रही है। सुपर स्पेशियलिटी सेंटर उच्चतम तकनीक और सुविधाओं से लैस होगा। नई दिल्ली में सोमवार को पीएमओ में हुई बीएचयू आईएमएस के अधिकारियों की बैठक में इन दोनों केंद्रों पर विस्तृत चर्चा हुई थी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शिरकत करने के दौरान प्रधानमंत्री स्वतंत्रता भवन से रिमोट के जरिये कैंसर अस्पताल और स्पेशियलिटी सेंटर दोनों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा बौद्ध सर्किट की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हेलीकाप्टर सेवा की भी शुरू की जाएगी। इसके तहत प्रधानमंत्री ‘पुष्पक यान’ की लांचिंग करेंगे।