फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students wrote letter to president for recruitment fraud

बीएचयूः नियुक्तियों में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का हल्ला बोल, पीएम और राष्ट्रपति को भेजा पत्र

Wed, 09 May 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 09 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
BHU students wrote letter to president for recruitment fraud
हस्ताक्षर अभियान के बाद कुलपति को शिकायत करने जाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के कार्यकाल में हुईं असिस्टेंट प्रोफेसर से प्रोफेसर तक की नियुक्तियों में गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ने लगा है।
विज्ञापन


मंगलवार को विभिन्न विभागों में हुईं नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। फिर केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। राष्ट्रपति, एमएचआरडी, यूजीसी को शिकायती पत्र भेजकर स्वतंत्र एजेंसी से मामले की जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 200 पदों पर नियुक्तियों में अनियमितता का मामला आरटीआई और जांच रिपोर्टों के जरिए सामने आया था। मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान और विरोध प्रदर्शन के बाद शोध छात्र कुलदीप मीणा, रणधीर सिंह के नेतृत्व में शिकायती पत्र राष्ट्रपति, मानव संसाधन विकास मंत्री और यूजीसी को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने मांग की कि स्वतंत्रता एजेंसी से इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए। रोस्टर का मामला उठाते हुए यूजीसी के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप भी पूर्व कुलपति पर लगाया।

छात्रों ने शोध प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी बनाने, मेस व्यवस्था को नियमित और सब्सिडी युक्त बनाने, छात्रावास आवंटन के साथ ही परिसर में यौन उत्पीड़न के मुद्दे को भी उठाया।


शोध प्रवेश परीक्षा की वरीयता सूची, अंक के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट, नोटिस बोर्ड पर लगाने और वीडियोग्राफी कराने की मांग की। भारतेंदु छात्रावास का जल्द आवंटन कराने और यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed