{"_id":"58fcd6804f1c1be6398b647e","slug":"bhu-students-wil-make-protest-against-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक के विरोध में उतरे बीएचयू के छात्र,अभियान चलाकर करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक के विरोध में उतरे बीएचयू के छात्र,अभियान चलाकर करेंगे जागरूक
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 23 Apr 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
ब्रोचा हॉस्टल के सामने खेल मैदान में आयोजित परिचर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में तीन तलाक को छिड़ी बहस में सामाजिक संगठनों के साथ-साथ अब विद्यार्थी भी जुड़ गए हैं। रविवार को बीएचयू कैंपस स्थित ब्रोचा हॉस्टल के सामने खेल मैदान में आयोजित परिचर्चा में छात्रों ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए इसे अमानवीय बताया।
परिचर्चा में तीन तलाक जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय हुआ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टडी सर्किल की ओर से चलाए जा रहे मंथन कार्यक्रम के तहत हर रविवार को अलग-अलग मुद्दों पर परिचर्चा की जाती है।
इस क्रम में रविवार को तीन तलाक विषयक परिचर्चा में छात्र-छात्राओं ने बड़े ही बेबाक तरीके से इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। साथ ही तीन तलाक को केवल मुस्लिम महिलाओं की समस्या ही नहीं बल्कि इसे पूरे राष्ट्र की समस्या बताया।
संयोजक सुयज्ञ राय ने कहा कि सबसे पहले जरूरत है कि महिलाओं के साथ-साथ मुस्लिम धर्म गुरुओं की मानसिकता को बदला जाए। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. अरविंद कुमार जोगी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।