{"_id":"5c6a9821bdec22736c04d218","slug":"bhu-students-warned-protest-front-of-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के छात्रों ने दी चेतावनी- मांगें पूरी नहीं हुईं तो पीएम के सामने करेंगें विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के छात्रों ने दी चेतावनी- मांगें पूरी नहीं हुईं तो पीएम के सामने करेंगें विरोध प्रदर्शन
Tue, 19 Feb 2019 12:30 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ मार्च निकालते बीएचयू के छात्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बीएचयू में 19 फरवरी को महामना मालवीय कैंसर संस्थान का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के हाथों से होने वाला है। लेकिन इसके पहले ही बीएचयू के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के सामने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दे दी है।
बीएचयू चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह पर छात्रों ने सुरक्षा कर्मियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को मार्च निकालकर कार्रवाई की मांग की। आशुतोष सिंह यीशु के नेतृत्व में छात्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर से निकलकर केंद्रीय कार्यालय पहुंचें।
यहां कुलपति की अनुपस्थिति में कुलसचिव नीरज त्रिपाठी से मिलकर छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर की शिकायत की। छात्रों ने बताया कि एक ओर जवान देश की खातिर जान की बाजी लगा रहे हैं वहीं बीएचयू प्रोक्टोरियल बोर्ड में तैनात पूर्व सैनिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके अलावा छात्रों का भी उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय में कई अनियमितताओ के लिए जिम्मेदार चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह को हटाने के लिए दिसंबर में 18 दिन धरने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के लिए 1 महीने का समय मांगा था। दो महीने बीतने के बाद भी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई।

कुलसचिव नीरज त्रिपाठी से मिल कर रिपोर्ट को कल तक सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न की गई तो कल हम सभी छात्र मजबूरन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के सामने अपना विरोध दर्ज कराएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
बता दें कि दिसंबर में बीएचयू में 18 दिन के धरने के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया था कि आयुर्वेद संकाय के द्रव्यगुण विभाग में चंदन की लकड़ी चोरी, जंतु विज्ञान विभाग में छात्राओं पर भद्दे कमेंट, दंत चिकित्सा संकाय में रैगिंग सहित अन्य मामलों में कमेटियां तो गठित हो रही हैं लेकिन अब तक किसी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
उधर, सूत्रों की माने तो जंतु विज्ञान विभाग मामले में जांच कमेटी ने तो अपना काम पूरा कर लिया है लेकिन उसकी रिपोर्ट पर कार्रवाई कब तक होगी, विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े लोग कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।