फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students warned protest front of narendra modi

बीएचयू के छात्रों ने दी चेतावनी- मांगें पूरी नहीं हुईं तो पीएम के सामने करेंगें विरोध प्रदर्शन

Tue, 19 Feb 2019 12:30 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 19 Feb 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
BHU students warned protest front of narendra modi
चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ मार्च निकालते बीएचयू के छात्र - फोटो : amar ujala
वाराणसी के बीएचयू में 19 फरवरी को महामना मालवीय कैंसर संस्थान का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के हाथों से होने वाला है। लेकिन इसके पहले ही बीएचयू के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi)  के सामने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दे दी है। 
विज्ञापन


बीएचयू चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह पर छात्रों ने सुरक्षा कर्मियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को मार्च निकालकर कार्रवाई की मांग की। आशुतोष सिंह यीशु के नेतृत्व में छात्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर से निकलकर केंद्रीय कार्यालय पहुंचें।
विज्ञापन


यहां कुलपति की अनुपस्थिति में कुलसचिव नीरज त्रिपाठी से मिलकर छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर की शिकायत की। छात्रों ने बताया कि एक ओर जवान देश की खातिर जान की बाजी लगा रहे हैं वहीं बीएचयू प्रोक्टोरियल बोर्ड में तैनात पूर्व सैनिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके अलावा छात्रों का भी उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय में कई अनियमितताओ के लिए जिम्मेदार चीफ प्रॉक्टर रोयना सिंह को हटाने के लिए दिसंबर में 18 दिन धरने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के लिए 1 महीने का समय मांगा था। दो महीने बीतने के बाद भी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई।

BHU students warned protest front of narendra modi
कुलसचिव नीरज त्रिपाठी से मिल कर रिपोर्ट को कल तक सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न की गई तो कल हम सभी छात्र मजबूरन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के सामने अपना विरोध दर्ज कराएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

बता दें कि दिसंबर में बीएचयू में 18 दिन के धरने के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया था कि आयुर्वेद संकाय के द्रव्यगुण विभाग में चंदन की लकड़ी चोरी, जंतु विज्ञान विभाग में छात्राओं पर भद्दे कमेंट, दंत चिकित्सा संकाय में रैगिंग सहित अन्य मामलों में कमेटियां तो गठित हो रही हैं लेकिन अब तक किसी मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उधर, सूत्रों की माने तो जंतु विज्ञान विभाग मामले में जांच कमेटी ने तो अपना काम पूरा कर लिया है लेकिन उसकी रिपोर्ट पर कार्रवाई कब तक होगी, विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े लोग कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed