फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu students

बीएचयू गेट पर देर रात दुकानदारों और छात्रों में जमकर मारपीट, सभी गेट बंद कर धरने पर बैठे छात्र

Wed, 16 Oct 2019 01:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
bhu students
बीएचयू गेट पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू सिंह द्वार के पास दवा की दुकान के पास दुकानदारों और छात्रों में जमकर मारपीट हुई। इससे एक छात्र घायल हो गया। आरोप है कि इससे नाराज छात्रों ने हंगामा करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की। इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए छात्र सिंहद्वार बंद कर रात करीब 10 बजे धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


रात करीब 11.30 बजे घायल छात्र की तहरीर पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, तब छात्र शांत हुए। कुछ छात्र सर सुंदरलाल अस्पताल के छोटे गेट के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दवा लेकर लौटते समय चाय की दुकान लगाने वालों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते-देखते बात बढ़ गई और हाथापाई की नौबत आ गई।

छात्रों का आरोप है कि चाय विक्रेता के साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक ने मारपीट की। इससे बीए तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक राय का सिर फट गया। उधर, दुकानदारों के मुताबिक छात्रों ने तोड़फोड़ करने के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद दर्जनों छात्र लाठी डंडे लेकर सिंहद्वार पहुंचे और गेट बंद कर धरने पर बैठ गए।

वह मारपीट करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर लंका, भेलूपुर, मंडुवाडीह थाने की फोर्स पहुंची और छात्रों को मनाने की कोशिश की। कुछ समय बाद पहुंचे एसपी सिटी ने बातचीत कर छात्रों को शांत कराया। छात्रों के हंगामे के कारण सिंहद्वार से करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed