{"_id":"5fdb31718ebc3e3b884c9869","slug":"bhu-students-sit-again-on-strike-for-demand-for-open-hostel-in-campus-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU: हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर छात्रों ने किया रास्ता जाम, धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर छात्रों ने किया रास्ता जाम, धरने पर बैठे
Thu, 17 Dec 2020 03:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 17 Dec 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे बीएचयू के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्र एक बार फिर हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। गुरुवार को संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्रों ने रूइया हॉस्टल के सामने का रास्ता जाम कर दिया, और फिर तुरंत हॉस्टल खोलने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
दोपहर करीब 1 बजे रास्ता जाम कर धरने को वजह से एलडी गेस्ट हाउस चौराहे से बिरला हॉस्टल की तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एनसीसी ऑफिस होते हुए लोग दूसरे रास्तों से पहुंचे।
विज्ञापन
धरना पर बैठे छात्रों का कहना था कि अभी भी विश्वविद्यालय के कई हॉस्टल खुले हैं, जिसमें छात्र रहकर पढाई कर रहे हैं। ऐसे में रूइया हॉस्टल को बंद रखने का फैसला छात्रों के हित में नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन पहले तो छात्र नहीं माने। बाद में दो घंटे बाद वॉर्डन प्रो. उपेंद्र त्रिपाठी ने इस मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर छात्रों ने धरना खत्म किया।