फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Students protested and burnt effigy of Vice Chancellor

बीएचयू में छात्रों का प्रदर्शन: PhD प्रवेश नियमावली के खिलाफ बढ़ा छात्रों का आक्रोश, फूंका कुलपति का पुतला

Mon, 28 Oct 2024 04:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 28 Oct 2024 04:08 PM IST
सार

बीएचयू के छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान परिसर में मौजूद गार्ड ने छात्रों को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। 

विज्ञापन
BHU Students protested and burnt effigy of Vice Chancellor
छात्रों ने फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पीएचडी प्रवेश की नई नियमावली के खिलाफ दिन प्रतिदिन छात्रों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। छात्रों का कहना है कि वर्तमान परीक्षा नियमावली दोषपूर्ण है जिससे सिर्फ और सिर्फ जेआरएफ पास अभ्यर्थियों का ही नामांकन संभव हो पाएगा। ऐसे में यूजीसी नेट और केटेगरी 3 (क्वालिफाइड फॉर पीएचडी) के लिए चयनित अभ्यर्थी नामांकन से वंचित रह जाएंगे, इसलिए यह प्रक्रिया दोषपूर्ण है। 

विज्ञापन


पीएचडी प्रवेश की नई नियमावली से संबंधित अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार की सुबह परीक्षा नियंता से वार्ता करने कन्ट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ऑफिस पहुंची। जहां लगभग दो घंटे तक परीक्षा नियंता प्रो. एन के मिश्र से छात्रों की वार्ता हुई। इस दरम्यान कई बार छात्रों और परीक्षा नियंता के बीच बहसबाजी भी हुई। उक्त प्रतिनिधिमंडल में दिव्यांश दुबे, विवेकानंद कुमार, सौरभ राय, शिवम सोनकर, श्यामल कुमार, अभिषेक उपाध्याय, विकाश समेत अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed