फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students make human chain to dismiss chief proctor

बीएचयू छात्रों ने की चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध 

Sat, 08 Dec 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Dec 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
BHU students make human chain to dismiss chief proctor
मानव श्रृंखला - फोटो : amar ujala
बीएचयू में चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों ने नौवें दिन शनिवार को मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। केंद्रीय कार्यालय से बीएचयू विश्वनाथ मंदिर तक बनाई मानव श्रृंखला के माध्यम से छात्रों ने कुलपति से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


उधर दिन में कुलपति ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड से जुड़े सदस्यों से भी इस मामले पर बातचीत की लेकिन समाचार लिखे जाने तक धरना जारी रहा। विश्वविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर नौ दिन से जहां केंद्रीय कार्यालय पर धरना चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं समाजवादी छात्रसभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई, आईसा सहित अन्य संगठन भी विरोध कर रहे हैं। इस बीच कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के निर्देश पर दो बार शिक्षकों ने छात्रों से मुलाकात की और कुलपति के साथ बैठक भी हुई लेकिन छात्र कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नौवें दिन शाम को केंद्रीय कार्यालय से विश्वनाथ मंदिर तक मानव श्रृंखला बनाकर छात्रों ने बाबा विश्वनाथ से भी इसके लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि छात्र हित में कुलपति को जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई के बारे में फैसला लेना चाहिए। मांगे पूरी होने तक शांतिपूर्ण तरीके से धरना जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed