फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Students learned skill of making sculptures from Japanese technique

BHU: छात्र-छात्राओं ने सीखा जापानी तकनीक से मूर्ति बनाने का हुनर, दृश्य कला संकाय में लगाई गई प्रदर्शनी

Mon, 20 Feb 2023 06:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Feb 2023 06:33 PM IST
सार

बीएचयू के दृश्य कला संकाय में छात्र-छात्राओं ने जापानी तकनीक से मूर्ति बनाने का हुनर सीखा। दो सप्ताह की राकू एक्सपेरिमेंट स्कल्पचर वर्कशॉप में छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों ने मूर्ति और बर्तन बनाने का प्रशिक्षण लिया। 

विज्ञापन
BHU Students learned skill of making sculptures from Japanese technique
जापानी तकनीक से तैयार उत्पाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के दृश्य कला संकाय में छात्र-छात्राओं ने जापानी तकनीक से मूर्ति बनाने का हुनर सीखा। दो सप्ताह की राकू एक्सपेरिमेंट स्कल्पचर वर्कशॉप में छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों ने मूर्ति और बर्तन बनाने का प्रशिक्षण लिया। छह छात्राओं समेत 50 लोगों की टीम ने 14 दिनों में 50 अधिक मूर्तियों को तैयार किया। सोमवार को संकाय में मूर्ति और बर्तनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विज्ञापन


कार्यशाला के संयोजक डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि राकू एक्सपेरिमेंट स्कल्पचर वर्कशॉप में जापानी तकनीक से मूर्तियां और बर्तन बनाने का हुनर छात्र-छात्राओं ने सीखा। डॉ. साहब राम तुडू ने बताया कि सिरामिक बर्तन और मूर्तियों को तैयार करने के बाद उनको आग पर पकाया जाता है। इसके बाद आग और घास-फूस क साथ रखकर उन्हें प्राकृतिक रंग व चमक दी जाती है।
विज्ञापन


सबसे खास बात है कि इसमें किसी भी मशीनरी का इस्तेमाल नहीं होता है। मूर्ति और बर्तन निर्माण के लिए सिरामिक तैयार करने से लेकर इनको बनाने तक सारे काम हाथ से किया जाता है। दृश्यकला संकाय में लगाई गई बर्तन और मूर्तियों की कलाकारी देखकर हर किसी ने इसकी सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed