फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students are in fear after deadbody placed in hostel

बीएचयू के इस हॉस्टल में शव रखे जाने के बाद छात्रों में दहशत

Thu, 19 Apr 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 19 Apr 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
BHU students are in fear after deadbody placed in hostel
ब्रोचा हास्टल - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के ब्रोचा हॉस्टल में वार्डन द्वारा नियमों को ताक पर रखकर कॉमन रूम में अपने ससुर का शव रखवाकर ताला बंद कराने का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात घटी इस घटना से यहां रहने वाले छात्रों में नाराजगी है, उन्होंने इसकी शिकायत चीफ प्रॉक्टर से की।
विज्ञापन


चीफ प्राक्टर ने वार्डन से शव मर्चरी हाउस में रखवाने को कहा लेकिन वहां जाने की बजाय वार्डन ने कॉमन रूम में ही शव रखवा दिया। गुरुवार दोपहर उसे अंतिम संस्कार के लिए यहीं से ले जाया गया।
विज्ञापन


हॉस्टल के वार्डन विज्ञान संकाय के ही एक विभाग के शिक्षक हैं। नियमानुसार हॉस्टल के उपरी तल पर ही इन्हें कमरा मिला है, जहां वह परिवार संग रहते हैं। बुधवार को उनके 86 साल के ससुर की इलाज के दौरान सर सुंदर लाल अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से बॉडी लेकर वह रात में हॉस्टल चले आए। आरोप है कि यहां उन्होंने बॉडी को कामन रूम में न केवल रखवाया बल्कि उसमें ताला बंद करवा दिया। इसकी जानकारी छात्रों को हुई तो वे नाराज हो गए और चीफ प्राक्टर को फोन कर अपनी आपत्ति जताई।


उधर, चीफ प्राक्टर के कहने के बाद भी वार्डन नहीं माने और कॉमन रूम में शव नहीं हटवाया। इससे कुछ छात्र असहज रहे और वहां जाने में डरते रहे। विश्वविद्यालय जानकारों की मानें तो कॉमन रूम में कोई भी बॉडी नहीं रखी जा सकती। अब देखना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed