फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student will verified again for hostel facility

बीएचयू में छात्रों का फिर से होगा सत्यापन तब मिलेगा हॉस्टल, परिवार के बारे में भी ली जाएगी जानकारी

Sat, 13 Oct 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 13 Oct 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
BHU student will verified again for hostel facility
बीएचयू
बीएचयू में बंद हॉस्टलों को 14 अक्तूबर से खोलने की तैयारी है। इस बार कमरा आवंटन से पहले छात्रों का नए सिरे से सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें उनके साथ-साथ उनके परिवार के प्रमुख सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। समय-समय पर परिवार के सदस्यों से संपर्क करने के अलावा हर महीने छात्रों-अभिभावकों संग बैठक भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 24 सितंबर को कला संकाय और मेडिकल छात्रों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी, आगजनी की घटना के अगले दिन से ही हॉस्टल खाली कराने का आदेश हुआ था। कुछ छात्र तो 25 सितंबर को ही घर चले गए जबकि 26 सितंबर की दोपहर तक बिरला छात्रावास, धनवंतरि, रूईया मेडिकल, सुश्रुत छात्रावास खाली करा दिया गया।
विज्ञापन


अब तक हॉस्टल न खुलने से छात्र संकाय से लेकर विभाग तक का चक्कर काट रहे हैं। पिछले दिनों कुलपति से बातचीत करने गए छात्रों ने हॉस्टल खुलवाने की मांग की थी, जिसके बाद उन्होंने 14 अक्तूबर से कमरा आवंटित किए जाने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की घटना में छह छात्रों को नोटिस 

BHU student will verified again for hostel facility
demo pic
बीएचयू में 24 सितंबर को जूनियर डॉक्टरों व छात्रों के बीच हुई मारपीट और बवाल की घटना में आरोपी विधि संकाय के छह छात्रों को नोटिस दिया गया है। इन छह छात्रों को स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए 16 अक्तूबर को तलब किया गया है।

छात्र अभिनव पांडेय, प्रकाश सिंह, विक्रांत शेखर सिंह, सुमित कुमार सिंह, अनुपम कुमार और नीतिश सिंह को 16 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन के समक्ष बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।

24 सितंबर को बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों और छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। छात्रों ने यहां जमकर बवाल काटा था। पथराव, आगजनी और हिंसा के बाद बीएचयू को 28 सितंबर तक बंद कर दिया गया था। सात हास्टल भी खाली करा लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed