फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student Kajal trains at SAI center for Khelo India Boxing competition in varanasi

Sports: खेलो इंडिया के लिए रोज छह घंटे रिंग में बरसाती हैं मुक्के, साई सेंटर में अभ्यास करती हैं काजल

Fri, 10 Jul 2026 01:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 10 Jul 2026 01:12 PM IST
सार

Varanasi News: गाजीपुर के दिलदारनगर की काजल बीएचयू कला संकाय की द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वे खेलो इंडिया मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए साई सेंटर में अभ्यास कर रही हैं। वह लगातार दो अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता खेलने वाली पहली छात्रा है। 

विज्ञापन
BHU student Kajal trains at SAI center for Khelo India Boxing competition in varanasi
मुक्केबाजी की खिलाड़ी काजल कोच के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू बीए द्वितीय वर्ष कला (संकाय) की छात्रा काजल यादव ने खेलो इंडिया मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए वह हर रोज बीएचयू साई सेंटर के मुक्केबाजी रिंग में छह घंटे अभ्यास करती है। वह लगातार दो अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता खेलने वाली पहली छात्रा है। 

विज्ञापन


साई सेंटर की कोच पूजा यादव ने बताया कि पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में मार्च माह में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन की बदौलत काजल ने यह सफलता हासिल की। 
विज्ञापन


गाजीपुर के दिलदार नगर निवासी काजल ने लगातार दो बार अखिल भारतीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बीएचयू का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें दूसरी बार में खेलो इंडिया मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। उनका पसंदीदा पंच राइट हुक है। इसी से उन्होंने सबसे ज्यादा मैच जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सब जूनियर वर्ग में अपने प्रदर्शन की बदौलत 2022 में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से बीएचयू सेंटर में प्रवेश मिला। लगातार प्रदर्शन के जरिये बीएचयू सेंटर में प्रशिक्षण हासिल किया और खेल कोटे से बीएचयू के कला संकाय में प्रवेश मिला। 2024 और 2025 में अखिल भारतीय प्रतियोगिता खेला। 


कोच पूजा यादव ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के जरिये उभरते हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच और वित्तीय सहायता भी मिलती है। काजल हर रोज साई सेंटर के मुक्केबाजी रिंग में पांच से छह घंटे अभ्यास करती हैं। फिलहाल उनकी कोशिश खेलो इंडिया मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पदक जीतना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed