फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student committed suicide by hanging himself come from Chhattisgarh to study skipped the exam

Varanasi News: BHU के छात्र ने फंदा लगा जान दी, छत्तीसगढ़ से आया था पढ़ाई करने; छोड़ दी थी परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 09:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 09:49 AM IST
सार

बीएचयू के छात्र की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर लंका थाने की पुलिस भी पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर लाश को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी थी।

विज्ञापन
BHU student committed suicide by hanging himself come from Chhattisgarh to study skipped the exam
भूवेश कुमार कोले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: लंका थाना क्षेत्र के भगवानपुर में शनिवार की शाम भूवेश कुमार कोले (23) ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के धमतरी जामगांव के पारा भाटा निवासी भूवेश कुमार कोले बीएचयू दृश्य कला संकाय का छात्र था और भगवानपुर में सतीश कुमार के मकान में किराये पर रहता था। 
विज्ञापन


देर शाम तक उसके कमरे का दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो छात्रों ने मकान मालिक को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर घुसी तो छात्र पंखे की कुंडी में मफलर के सहारे लटका हुआ था। फाॅरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। पुलिस ने उसके परिजनों को भी  सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका प्रभारी निरीक्षक राज कुमार ने बताया कि भूवेश सुबह 11 बजे तक कमरे के बाहर दिखाई पड़ा था। उसके बाद कमरे से बाहर नहीं निकला। उसके साथियों से पूछताछ में पता चला कि वह कुछ दिनों से तनाव में रहता था। इस साल परीक्षा भी छोड़ दी थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed