फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU student awarded best research paper in Lucknow

Varanasi News: बीएचयू की छात्रा को लखनऊ में सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र का सम्मान

Wed, 14 Jan 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
BHU student awarded best research paper in Lucknow
्रबीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग की शोध छात्रा गुनिया यादव को सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें नमिता जोशी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय पुरातत्व सोसाइटी, भारतीय प्रागैतिहासिक और चतुर्थक अध्ययन सोसाइटी के साथ ही इतिहास और संस्कृति सोसाइटी की ओर से संयुक्त रूप से दिया गया। यह वार्षिक सम्मेलन 9 से 11 जनवरी तक लखनऊ विश्वविद्यालय के मानवशास्त्र विभाग में आयोजित हुआ था। गुनिया ने अपने शोधपत्र निजामाबाद और उसके आस-पास मृदभांड निर्माण परंपरा की निरंतरता: एक नृवंशविज्ञानिक सर्वेक्षण शीर्षक से प्रस्तुत किया। अपने अध्ययन में उन्होंने निजामाबाद और उसके आसपास के पारंपरिक कुम्हार समुदाय के जीवन, सांस्कृतिक निरंतरता और मृदभांड निर्माण की परंपराओं का विश्लेषण किया है। उनके शोध का विशेष केंद्र महिलाओं की भूमिका, उनके श्रम और पारंपरिक शिल्प के माध्यम से उनके आर्थिक सशक्तिकरण की संभावनाओं पर केंद्रित है। इन्होंने डॉ. विराग सोनटक्के और प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग के वर्तमान अध्यक्ष प्रो. महेश प्रसाद अहिरवार के निर्देशन में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed