फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU starts internship on literary heritage and media skills

Varanasi News: बीएचयू में साहित्यिक विरासत और मीडिया कौशल पर इंटर्नशिप शुरू

Tue, 09 Jun 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
BHU starts internship on literary heritage and media skills
बीएचयू में साहित्यिक विरासत और मीडिया कौशल विषय पर इंटर्नशिप कार्यक्रम सोमवार को शुरू किया गया। मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में यह इंटर्नशिप कार्यक्रम 15 दिनों तक चलेगा। इसमें साहित्यिक विरासत, लेक्चर ट्रांसक्रिप्शन, साहित्यिक लेखन और कार्यालय व पुरालेख प्रबंधन विषय पर मंथन होगा। सोमवार को 32 विद्यार्थी शामिल हुए। अध्यक्षता करते हुए मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. आनंद वर्धन शर्मा ने कहा कि वर्तमान में अकादमिक कौशल के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान अनिवार्य है। यह इंटर्नशिप छात्रों को साहित्यिक धरोहरों के संरक्षण और आधुनिक मीडिया प्रबंधन के बीच सेतु का कार्य करेगी। मुख्य अतिथि उद्घोषक पांडुरंग पुराणिक ने अपने अनुभव साझा किए। हिंदी विभाग के डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य में शोध और प्रशासनिक क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed