{"_id":"594d7e174f1c1b393e8b465e","slug":"bhu-starting-from-july-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू : तीन जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू : तीन जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 24 Jun 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
बीएचयू के शैक्षणिक सत्र 2017-18 का आगाज तीन जुलाई से हो रहा है। विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए काउंसलिंग भी इसी दिन से शुरू हो जाएगी। 27 जून तक सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित होंगे और तीस जून तक कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। हालांकि इसके पहले 24 जून तक कट ऑफ लिस्ट जारी करने की बात कही गई थी।
शुक्रवार को प्रभारी कुलपति व आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई यूनिवर्सिटी एकेडमिक कोआर्डिनेशन बोर्ड की बैठक में सत्र 2017-18 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया। शैक्षणिक कैलेंडर के तहत सभी स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों की हुई प्रवेश परीक्षाओं की परिणाम 27 जून तक घोषित कर दिए जाएंगे। 30 जून तक मेरिट लिस्ट जारी कर अभ्यर्थियाें को उनके मेल पर कॉल लेटर भेज दिया जाएगा।
11 जुलाई तक मुख्य परिसर में स्नातक व 19 जुलाई तक स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग पूरी कर ली जाएगी। वहीं 16 से 20 जुलाई तक संबद्ध महाविद्यालय में दाखिले के लिए काउंसलिंग होगी। 10 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 17 जुलाई से स्नातक और 21 जुलाई से स्नातकोत्तर की प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं आरंभ होंगी।