फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU session 2025- 26 started with Rudrabhishek in Vishwanath temple

Varanasi News: नए सेमेस्टर के दाखिले से पहले ही बीएचयू में रुद्राभिषेक के साथ सत्रारंभ, अधिकारियों ने की पूजा

Mon, 07 Jul 2025 03:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 07 Jul 2025 03:07 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में कार्यवाहक कुलपति प्रो. संजय कुमार के साथ धरना प्रदर्शन कर आईएमएस के डीन बने प्रो. संजय गुप्ता भी पूजा करते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
BHU session 2025- 26 started with Rudrabhishek in Vishwanath temple
बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक से हुआ सत्रारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में नए सेमेस्टर के दाखिले से पहले ही सोमवार से 121वें सत्र की शुरुआत हो गई। कैंपस स्थित विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की गई। कार्यवाहक कुलपति सहित 50 से ज्यादा अधिकारी और प्रोफेसर आदि मौजूद रहे। यहां पर मानित निदेशक प्रो. विनय पांडेय और प्रो. सुभाष पांडेय के आचार्यत्व में मंत्रोच्चार भी हुआ। बीएचयू में रुद्राभिषेक से सत्रारंभ करने की परंपरा पुरानी रही है।

विज्ञापन


बीएचयू में सत्र तो शुरू हो गया है लेकिन अभी तक 2025-26 सत्र में यूजी और पीजी की काउंसिलिंग ही नहीं हुई है। ये काम अगस्त या सितंबर तक पूरा हो सकता है। वहीं सोमवार से बीएचयू में आधिकारिक तौर पर कक्षाएं शुरू हो गईं है लेकिन अभी कक्षाओं की सीटें काफी हद तक खाली ही हैं।
विज्ञापन


विज्ञान संस्थान की कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की संख्या ठीक है, मगर कला, सामाजिक विज्ञान और वाणिज्य संकाय की काफी कक्षाओं में बच्चे ही नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रोफेसरों की ओर से बताया जा रहा है कि 20 जुलाई के बाद से ही कक्षाओं में छात्र और छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सेमेस्टर परीक्षा के बाद ही छात्र घर या इंटर्नशिप करने निकले हैं। जुलाई के अंत तक कक्षाओं में ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। वहीं गर्मी के चलते बड़ी संख्या में छात्र और छात्रा विश्वनाथ मंदिर के मानित व्यवस्थापक प्रोफेसर विनय कुमार पांडेय और सह व्यवस्थापक डॉ. सुभाष पांडेय के आचार्यत्व में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रूद्राभिषेक संपन्न कराया।


रुद्राभिषेक और पूजन कार्यक्रम में कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार, छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा, मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. शिव प्रकाश सिंह, कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. उदय प्रताप सिंह, प्रबंध शास्त्र संस्थान के निदेशक प्रो. आशीष वाजपेयी, संकाय प्रमुख प्रो. सुजीत कुमार दुबे, कला संकाय प्रमुख प्रो. सुषमा घिल्डियाल, संगीत एवं मंच कला संकाय प्रमुख प्रो. संगीता पंडित मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed