फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Semester exams until November 18 papers three hours long timetable released subjects

बीएचयू: सेमेस्टर परीक्षाएं 18 नवंबर तक, तीन घंटे होंगे पेपर; इन विषयों की समयसारिणी जारी

Mon, 12 Oct 2026 03:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 12 Oct 2026 03:04 PM IST
सार

बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षाएं 18 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आयुर्वेद, दृश्यकला और चिकित्सा विज्ञान संकाय की परीक्षाओं की समयसारिणी जारी कर दी है। छात्र परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचना से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
BHU Semester exams until November 18 papers three hours long timetable released subjects
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। आयुर्वेद संकाय, दृश्य कला संकाय, चिकित्सा विज्ञान संकाय के लिए परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं 18 नवंबर तक चलेंगी और  पेपर तीन घंटे के होंगे। 12 दिसंबर को दीक्षांत समारोह मनाया जाना है। इसे लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा की समयसारिणी संबंधित संकाय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कराई गई है। परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से जारी समयसारिणी के अनुसार दृश्यकला संकाय में पीएचडी कोर्स वर्क अप्लायड आर्ट पहले सेमेस्टर की लिखित परीक्षा 14 अक्तूबर को होगी और 30 अक्तूबर को प्रैक्टिकल होगा। परीक्षा का समय 1.30 बजे से 4.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। बैचलर ऑफ साइंस इन मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी सेमेस्टर परीक्षा 10 अक्तूबर से शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

12 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक हर दिन सुबह 10 से 1 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। उधर, आयुर्वेद संकाय के विभागों में 12 नवंबर से 18 नवंबर तक(12-14-16 और 18 नवंबर) परीक्षा कराई जाएगी। जिन विभागों की समय-सारिणी जारी की गई है, उसमें प्रसूति तंत्र, शलाक्य तंत्र, शल्य तंत्र, संहिता एंड संस्कृत, सिद्धांत दर्शन, द्रव्यगुण विभाग, बाल रोग, कायचिकित्सा, क्रियाशरीर, रचना शरीर, रसशास्त्र, विकृति विज्ञान, स्वास्थ्यवृत्त और योगा विभाग शामिल है। 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अवधेश कुमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी विद्यार्थियों को अपने पास पहचान पत्र और परीक्षा का प्रवेश पत्र साथ में रखना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed