फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU semester exam makes gossip every where

चर्चा में है बीएचयू का सेमेस्टर एग्जाम, कभी BJP, AAP तो कभी GST बना मुद्दा

Sun, 10 Dec 2017 11:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 10 Dec 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
BHU semester exam makes gossip every where
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सवालों को लेकर बहस शुरू हो गई है। पिछले दिनों एमए राजनीतिशास्त्र में जीएसटी पर पूछे गए सवाल के बाद अब राजनीति शास्त्र के प्रश्नपत्र में बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर सवाल पूछे गए हैं। यह प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं, जबकि इस बारे में विभागाध्यक्ष का कहना है कि राजनीतिशास्त्र विषय में पार्टियों पर सवाल पूछा जाना कोई गलत नहीं है। 
विज्ञापन

पढ़ेंः BHU प्रोफेसर बोले- इस्लाम में भी कई दोष जिनके बारे में सवाल उठाए जाने चाहिए
विज्ञापन


एमए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में ‘भारतीय राजनीतिक प्रणाली सैद्धांतिक और संरचनात्मक पहलू’ विषय के पेपर में भारतीय जनता पार्टी पर निबंध लिखने को कहा गया है। पेपर मिलने के बाद 15 अंक वाले इस सवाल को लेकर छात्र पहले तो सकते में आ गए लेकिन बाद में उन्होंने उसका जवाब दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर यह पेपर बड़ी तेजी से वायरल भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, आम आदमी पार्टी पर भी दो नंबर का सवाल पूछा गया है। पेपर खत्म होने के बाद इसको सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल किया गया, बहस छिड़ गई। हर कोई अपने-अपने तरीके से इसकी व्याख्या कर रहा है।

पढ़ेंः एमए फर्स्ट सेमेस्टर राजनीति शास्त्र का पर्चा बना चर्चा का विषय
उधर विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि राजनीतिशास्त्र ऐसा विषय है जिसमें बीजेपी ही नहीं छात्रों को सभी राजनीतिक पार्टियों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। अगर इस पर सवाल पूछ लिया तो कोई गलत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed