फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Second priority list released for admission to graduate classes

बीएचयू: स्नातक कक्षाओं में दाखिले की दूसरी वरीयता सूची जारी

Mon, 14 Aug 2023 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
BHU: Second priority list released for admission to graduate classes
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्नातक कक्षाओं में दाखिले की दूसरी वरीयता सूची रविवार को जारी कर दी गई। सफल छात्र-छात्राएं 14 अगस्त की देर शाम तक फीस जमा कर सकती हैं। इस सूची से चार हजार छात्रों को दाखिला लेना है। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। अगर कुछ सीटें खाली रहीं तो विश्वविद्यालय प्रशासन आगे का निर्णय लेगा। दूसरी तरफ परास्नातक कक्षाओं में दाखिले की वरीयता सूची 15 अगस्त के बाद जारी करने का फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनटीए से मिले डाटा की गड़बड़ियों को दूर करने के बाद वरीयता सूची जारी की है। इस वजह से निर्धारित तिथि से दो दिन की देरी हुई है। यह सूची शुक्रवार को जारी की जानी थी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, सूची में शामिल छात्र-छात्रा 14 अगस्त को 5:59 बजे तक शुल्क जमा कर सकते हैं। बीएचयू की वेबसाइट https://www.bhuonline.in पर जाकर ईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करने है। इसके बाद फीस जमा करने का विकल्प आएगा। दाखिले से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर कराई गई है।
विज्ञापन


दाखिले की प्रक्रिया में अब कोई दिक्कत नहीं है। अभ्यर्थियों की तरफ से दिए गए विवरण और एनटीए के डाटा की गड़बड़ियां दूर कर ली गई हैं। प्रो राकेश रमन, अध्यक्ष केंद्रीय प्रवेश समिति
विज्ञापन


एनटीए के नामांकन का गलत ब्योरा दिया
केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश रमन ने बताया कि पहले चरण की सूची जारी होने के बाद तमाम अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी। आरोप था कि पर्याप्त अंक पाने के बावजूद पसंदीदा पाठ्यक्रम में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। केंद्रीय प्रवेश समिति ने जांच की तो पता चला कि तमाम अभ्यर्थियों ने बीएचयू के पंजीकरण फॉर्म में एनटीए के नामांकन का ब्योरा ही गलत दर्ज कराया था। इस कारण कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से आंकड़ों का मिलान नहीं हुआ और सीट आवंटन की प्रक्रिया से अभ्यर्थियों को दूर रखा गया। केंद्रीय प्रवेश समिति ने अभ्यर्थियों के ईमेल का मिलान किया, फिर गड़बड़ियों को दूर करके वरीयता सूची तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ई मेल का मिलान भी नहीं
प्रो. रमन ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे भी अभ्यर्थी पाए गए, जिनके ई-मेल का मिलान नहीं हो पा रहा था। इसलिए केंद्रीय प्रवेश समिति ने एनटीए के आंकड़ों की मदद से प्रत्येक अभ्यर्थी के जन्मतिथि व एनटीए के नामांकन संख्या का मिलान किया। यह सुनिश्चित किया कि योग्य अभ्यर्थी प्रवेश के अवसर से वंचित न रह जाएं। अभ्यर्थी प्रवेश सूचना विवरणिका को सावधानी से पढ़ लें। विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल bhuonline.in को नियमित रूप से देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed