{"_id":"6a0954a49ba47d56240de3e6","slug":"bhu-scores-ranging-from-12-to-5-recorded-in-merit-list-free-coaching-rankings-candidates-released-for-seats-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU: फ्री कोचिंग की मेरिट में माइनस 12 से पांच अंक तक आए, 100 सीटों के लिए 428 अभ्यर्थियों की रैंकिंग भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: फ्री कोचिंग की मेरिट में माइनस 12 से पांच अंक तक आए, 100 सीटों के लिए 428 अभ्यर्थियों की रैंकिंग भी जारी
Sun, 17 May 2026 11:09 AM IST
Aman Vishwakarma
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sun, 17 May 2026 11:09 AM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू में आईएएस-पीसीएस की मुफ्त तैयारी के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में कई अभ्यर्थियों के माइनस 12 और माइनस पांच तक अंक आए हैं। 100 सीटों के लिए 428 अभ्यर्थियों की मेरिट जारी हुई है। परीक्षा में अधिकतम 175 अंक मिले, जबकि 15 अभ्यर्थी 10 अंक भी नहीं ला सके। तीन जून को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू् में आईएएस और पीसीएस की निशुल्क तैयारी कराने वाली कोचिंग की प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों के माइनस 12 और माइनस पांच अंक तक आए हैं। सेंट्रल सिविल सर्विसेज की प्रवेश परीक्षा के जारी रिजल्ट में 100 सीटों के लिए 428 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट और रैंकिंग आ गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का स्कोर 175 अंक तक आया है।
विज्ञापन
15 आवेदक ऐसे थे जो 10 अंक भी नहीं पा सके। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को मुफ्त में आईएएस और पीसीएस की तैयारी करने का मौका मिलेगा। साथ ही किताबें भी मुहैया कराई जाएंगी। इस कोर्स का संचालन कराने वाले डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के को-ऑर्डिनेटर प्रो. आरएन खरवार ने बताया कि बीएचयू की ओर से तीन जून को 100 सीट के सापेक्ष 300 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। इस प्रक्रिया के बाद दोबारा एक मेरिट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की रैंकिंग भी जारी
आवेदकों को मिले हैं दो और चार अंक भी : एससी और ओबीसी दो ही वर्ग के लिए चल रहे इस सेंटर में ओबीसी कैटेगरी का सबसे ज्यादा स्कोर भी 175 अंक रहा। वहीं, ओबीसी में न्यूनतम स्कोर दो अंक तक गया है। एससी में सबसे ज्यादा स्कोर 162 अंक और सबसे कम माइनस 12 अंक रहा। सबसे ज्यादा पांच स्कोर में टॉपर के अलावा 169 अंक के साथ दूसरा स्थान भी ओबीसी वर्ग का ही आया।
वहीं, 162 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर एससी वर्ग का छात्र रहा। 161 अंक और 158 अंक के साथ ओबीसी वर्ग के दो छात्र रहे। न्यूनतम स्कोर में माइनस 12 के अलावा माइनस पांच अंक भी एससी वर्ग से रहे। इसके बाद ओबीसी और एससी दोनों वर्गों में दो-दो नंबर और 4-4 अंक के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।