फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU scientists are searching for the ancient presence of Jews in Kerala.

Varanasi News: बीएचयू के वैज्ञानिक केरल में तलाश रहे यहूदियों का प्राचीन वजूद

Sat, 20 Jun 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
BHU scientists are searching for the ancient presence of Jews in Kerala.
वाराणसी। बीएचयू के वैज्ञानिक केरल के कुन्नमकुलम-एर्णाकुलम में 2000 साल से भी पहले आए यहूदियों का वजूद तलाश रहे हैं। बीएचयू और हैदराबाद के डीएनए फिंगर प्रिंटिंग एवं निदान केंद्र (सीडीएफडी) की टीम हाल ही में केरल पहुंची। यहां ईसाई समुदाय के 100 से ज्यादा सैंपल इकट्ठा किए गए। वैज्ञानिकों के अनुसार केरल में अब गिनती के ही यहूदी परिवार बचे हैं। बीएचयू में हुए एक सेमिनार भी इन तथ्यों का जिक्र किया जा चुका है। बीएचयू के जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे सहित उच्चस्तरीय वैज्ञानिकों की टीम एर्नाकुलम पहुंची थी। साथ में डीजीपी और रॉ के पूर्व प्रमुख और आईपीएस हार्मिस थरकन, पूर्व जीएसटी कमिश्नर डॉ. जॉन जोसफ, मलप्पुरम पुलिस अधीक्षक चैत्रा तेरेसा सहित कई अधिकारियों की मौजूदगी रही। प्रो. चौबे ने बताया कि केरल में सीरियन ईसाइयों के पूर्वज यहूदी थे। 2000 साल पहले वे व्यापार के सिलसिले में मालाबार आए थे। इसी दौरान इजरायल पर रोम के लोगों का कब्जा हो गया। भारत में आए यहूदी इजरायल जाने के बजाय केरल के ही लोगों से घुलमिल गए। अब फिर से उनकी सच्चाई बाहर आने जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed