{"_id":"62012628a0bc8f1be5741535","slug":"bhu-scientist-dr-santosh-will-get-national-award-will-be-honored-in-delhi-on-science-day-on-28-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के वैज्ञानिक डॉ. संतोष को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, 28 फरवरी को विज्ञान दिवस पर दिल्ली में होंगे सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के वैज्ञानिक डॉ. संतोष को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, 28 फरवरी को विज्ञान दिवस पर दिल्ली में होंगे सम्मानित
Mon, 07 Feb 2022 07:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Feb 2022 07:31 PM IST
सार
डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान की उपयोगिता है। बिना वैज्ञानिक सोच को विकसित किए समाज का विकास संभव नही है।
विज्ञापन
डॉ. संतोष कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रायोगिक औषधि एवं शल्य अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इनोवेटिव एवं ट्रेडिशनल माध्यम में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चयन किया है।
विज्ञापन
डॉ. संतोष कुमार विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की उपयोगिता को प्रभावी बनाने और आम जनमानस में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। वह पूर्वांचल में ग्रामीण छात्रों एवं किसानों के लिए वैज्ञानिक जागरूकता का सघन अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान की उपयोगिता है। बिना वैज्ञानिक सोच को विकसित किए समाज का विकास संभव नही है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नई दिल्ली में 28 फरवरी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र के साथ दो लाख रुपये भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन