{"_id":"69d8b182268a29dc940cafda","slug":"bhu-science-conclave-15-000-students-to-participate-in-varanasi-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू के विज्ञान समागम में शामिल होंगे 15 हजार विद्यार्थी, 300 से ज्यादा मॉडल बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू के विज्ञान समागम में शामिल होंगे 15 हजार विद्यार्थी, 300 से ज्यादा मॉडल बनाएंगे
Fri, 10 Apr 2026 01:45 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:45 PM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू के विज्ञान समागम कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक प्रोफेसर प्रो. अभय कुमार सिंह (विज्ञान संस्थान, बीएचयू) और डॉ. अवनीश कुमार सिंह (आईआईटी बीएचयू) की देखरेख में किया जा रहा है। 10 से 12 अप्रैल तक चलने वाले इस समागम में विद्यार्थी 300 से ज्यादा मॉडल बनाएंगे।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU
- फोटो : X (@bhupro)
विस्तार
बीएचयू कैंपस में तीन दिवसीय साइंस समागम प्रज्ञान 2026 में 150 से अधिक विद्यालयों के 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थी जुटेंगे। आईआईटी बीएचयू और बीएचयू विज्ञान संस्थान की पहल पर 10 से 12 अप्रैल तक चलने वाले इस समागम में विद्यार्थी 300 से ज्यादा मॉडल बनाएंगे।
विज्ञापन
स्कूली विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के उद्देश्य से तीन साल पहले ही प्रज्ञान की शुरुआत की गई थी। अब तीसरे साल का आयोजन 10 से 12 अप्रैल तक होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम संयोजक आईआईटी बीएचयू के छात्र मुरारी का कहना है कि कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक प्रोफेसर प्रो. अभय कुमार सिंह (विज्ञान संस्थान, बीएचयू) और डॉ. अवनीश कुमार सिंह (आईआईटी बीएचयू) की देखरेख में किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री एएस किरण कुमार शामिल होंगे। साथ ही एसएस भटनागर पुरस्कार विजेता प्रो. अनिल भारद्वाज भी मौजूद रहेंगे।