फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu sarover

Varanasi News: आईआईटी के आध्यात्मिक सरोवर को मिला धातुविज्ञानी अनंत का नाम

Mon, 29 Jun 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
bhu sarover
अनंत सरोवर - फोटो : samvad
आईआईटी बीएचयू के आध्यात्मिक सरोवर को पूर्व धातुविज्ञानी का नाम मिला। प्रशासनिक भवन के बगल में स्थित सरोवार बीएचयू के आसपास स्थानीय लोगों के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां छठ पूजा सहित कई धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। इसे अब अनंत सरोवर नाम से जाना जाएगा। रविवार को संस्थान के पूर्व निदेशक और प्रख्यात धातुविज्ञानी आचार्य टीआर अनंतरामन की याद में इस सरोवर का नामकरण किया गया।
विज्ञापन

आचार्य अनंतरामन ने 1981 से 1986 तक संस्थान के निदेशक के रूप में कार्य किया। इन्होंने 1962 से 1977 तक मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष का पद भी संभाला। इनके निदेशक कार्यकाल में इस सरोवर का जीर्णोद्धार कराया गया था। अधिष्ठाता (संकाय कार्य) प्रो. एनके मुखोपाध्याय ने बताया कि आचार्य अनंतरामन शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिक थे। मुख्य अतिथि प्रो. श्रीकांत लेले ने कहा कि संस्थान की पहचान उसकी परंपराओं और योगदान देने वाली विभूतियों के सम्मान से होती है। निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने इसे संस्थान की विरासत और वैज्ञानिक परंपरा को संरक्षित करने का प्रयास बताया। समारोह में संस्थान के संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed