फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu sanitazition

सैनिटाइजेशन के लिए बीएचयू बना रहा हैंड फ्री डिस्पेंसर

Fri, 29 May 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
bhu sanitazition
वाराणसी। कोरोना महामारी से निपटने के लिए बीएचयू में कई ऐसे उपकरण बनाए जा रहे हैं। जिससे सैनिटाइजेशन के साथ-साथ संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी। इसमें हैंड फ्री डिस्पेंसर के साथ ही रिमोट चलित ट्राली बनाए जाने दिशा में काम शुरू हो गया है। यूनिवर्सिटी साइंस इंस्ट्रुमेंटेंशन सेंटर की ओर से बन रहे उपकरणों के बारे में कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने बृहस्पतिवार को जानकरी ली।
विज्ञापन

कुलपति आवार पर सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो.अंचल श्रीवास्तव ने बताया कि हैंड फ्री सैनिटाइजर डिस्पेंसर का इस्तेमाल करते हुए हाथों से छूने की जरूरत नहीं होती और पैर से इसका पैडल दबा कर अपने हाथों को सैनेटाइज किया जा सकता है। इसे किफायती बनाने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे कि विश्वविद्यालय में अधिक से अधिक स्थानों पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। सेंटर विश्वविद्यालय में प्रयोग के लिए और भी उपकरणों पर काम कर रहा है। इनमें फाइल आदि के सेनेटाइजेशन के लिए यू-वी विसंक्रमण कैबिनेट और कोविड-19 रोगियों को भोजन पंहुचाने के लिए रिमोट चालित ट्रॉली भी शामिल है। इस दौरान रेक्टर प्रो. वी. के. शुक्ला और कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed