फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU's Corona investigation room vandalized, samples of suspects thrown

बीएचयू के कोरोना जांच कक्ष में तोड़फोड़, संदिग्धों का सैंपल फेंका, मरीज के परिजनों पर आरोप

Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
सार

  • ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने एमएस से की शिकायत 

विज्ञापन
BHU's Corona investigation room vandalized, samples of suspects thrown
बीएचयू में मरीज के अटेंडेंट द्वारा की गई तोड़फोड के चलते फर्श पर गिरे कोरोना संदिग्धों के नमूने। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी काम्प्लेक्स के कोरोना जांच कक्ष में शुक्रवार की रात एक मरीज के परिजनों ने तोडफ़ोड़ कर वहां रखे सैम्पल को फेंक दिया। आरोप है कि परिजनों ने वहां तैनात डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ हाथापाई भी की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने इसकी शिकायत एमएस से कर कार्रवाई की मांग की है। बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी के कमरा नम्बर 103 में कोरोना सैंपल लिया जाता है। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे आईसोलेशन वार्ड में चौथे फ्लोर पर भर्ती एक मरीज के परिजन कमरा नंबर 103 में पहुंचे और डॉक्टरों से दुर्व्यवहार करने लगे। 
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और लंका थानाध्यक्ष को दी गई अपनी  शिकायत में वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि जब मरीज के परिजनों को रोका गया तो वह मारपीट के लिए न केवल दौड़े बल्कि फ्रिज में और बाहर नमूने जो जांच के लिए रखे थे उसे उठाकर फेंक दिया। इस वजह से जांच में भी बाधा आई है। कर्मचारियों ने  लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed