फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu rti varanasi

बीएचयू से नहीं मिली 203 पदों के बारे में कोई जानकारी

Mon, 28 Sep 2020 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
bhu rti varanasi
बीएचयू में शिक्षकों के खाली और भरे जाने वाले पदों की संख्या को लेकर एक आरटीआई के जवाब में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जो जानकारी दी गई है, उसमें ओबीसी के लिए 568 स्वीकृत पदों की जानकारी दी गई है, जबकि इसमें 224 को भरे जाने और 141 के खाली होने का जिक्र है, जबकि बचे 203 के बारे बीएचयू की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दर्ज है।
विज्ञापन

नागपुर में सामाजिक कार्यकर्ता संजय थुल ने चार सितंबर को बीएचयू में एक आरटीआई के माध्यम से आरक्षित वर्ग के शिक्षकों के पदों के बारे में जानकारी मांगी थी। बीएचयू के एससी, एसटी सेल के सेक्शन आफिसर की ओर से 18 सितंबर को जवाब भेजा गया है। जवाब में इसमें ओबीसी के 568 पद का जिक्र किया गया है जिसमें प्रोफेसर के 61, एसोसिएट प्रोफेसर के 135 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 372 पदों के स्वीकृत होने की जानकारी दी गई है। प्रोफेसर के कुल 61 पदों में 25 को खाली बताया गया है, जबकि 36 पदों के बारे में कोई जिक्र नहीं है। एसोसिएट प्रोफेसर के स्वीकृत 135 पदों में केवल 42 को खाली बताया गया है, जबकि भरे जाने वाले कॉलम में शून्य लिखा है। उधर असिस्टेंट प्रोफेसर के भी 321 पदों में से 224 को भरे जाने की बात लिखी है और खाली केवल 74 बताए गए हैं। जबकि स्वीकृत-भरे और खाली को मिलाकर 74 पद कहां गए, इसका आरटीआई में कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन

अगर तीनों कैडर में कुल पदों को जोड़ा जाए तो 568 स्वीकृत पद में विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए जवाब में भरे गए पद और खाली पदों को जोड़ने पर केवल 365 आते हैं, ऐसे में बाकी 203 पद के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। अब इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed