फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Research assignments that previously took one year to complete now being finished in 15–30 days

बीएचयू: पहले रिसर्च के जो असाइनमेंट एक साल में होते थे, अब वो 15-30 दिनों में हो रहे

Wed, 02 Sep 2026 05:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 02 Sep 2026 05:20 PM IST
सार

बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने वैज्ञानिक अनुसंधानों में एआई जरूरत को लेकर प्रोफेसरों से बात की। उन्होंने कहा कि जिन काम को पूरा करने में पहले एक वर्ष लगता था, उन्हें अब एक महीने या 15 दिनों में पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन
BHU Research assignments that previously took one year to complete now being finished in 15–30 days
कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में एआई और वैज्ञानिक अनुसंधान विषय पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला मंगलवार को शुरू हुई। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि जिन काम को पूरा करने में पहले एक वर्ष लगता था, उन्हें अब एक महीने या 15 दिनों में पूरा किया जा सकता है। इससे शोधकर्ता ज्यादा गहराई और बड़े प्रश्नों पर ध्यान लगा सकेंगे। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका केवल विद्यार्थियों को एआई और सर्च इंजन से जानकारी उपलब्ध कराने तक सीमित न हो। उन्हें इनसे आगे बढ़कर विषय की गहरी समझ दी जाए। 

विज्ञापन


एआई के इस्तेमाल के लिए संसाधनों या अत्याधुनिक सुविधाओं की जरूरत नहीं है, क्योंकि कई मुक्त और किफायती उपकरण उपलब्ध हैं। कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. संजय कुमार सिंह ने कहा कि एआई और मशीन लर्निंग से संबंधित संसाधनों के लिए डेडिकेटेड लैब विकसित की जाएगी। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों की ओर से तैयार ऑनलाइन सामग्री, व्यावहारिक सत्र, जिज्ञासा समाधान और प्रोजेक्ट, गाइडलाइंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। माइनिंग, मेटलर्जी और मेडिसिनल साइंस एआई से रियल टाइम समस्याओं का समाधान दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में वैज्ञानिक अनुसंधान और खेलों में एआई की क्रांतिकारी क्षमता को समझा जाएगा। इसमें देश के कई संस्थानों और दुनिया भर के शोधार्थी जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed