{"_id":"5bcf5371bdec2269871edfe8","slug":"bhu-professor-suspended-after-alleged-foul-comment-on-girl-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू छात्राओं पर अश्लील और भद्दी टिप्पणियां करने का आरोपी प्रोफेसर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू छात्राओं पर अश्लील और भद्दी टिप्पणियां करने का आरोपी प्रोफेसर निलंबित
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग की छात्राओं पर भद्दे कमेंट करने के आरोपी प्रोफेसर एसके चौबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने बताया कि जांच जारी रहने तक वह निलंबित रहेंगे। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। उधर, मामले की जांच कर रही विमेंस ग्रीवास सेल की ओर से जल्द ही छात्राओं के साथ ही प्रोफेसर का भी बयान दर्ज किया जाएगा।
पढ़ेंः शैक्षणिक टूर पर गईं बीएचयू की छात्राओं के संग गए प्रोफेसर पर लगा भद्दे कमेंट करने का आरोप
विभाग की बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने प्रोफेसर पर पुरी शैक्षणिक टूर के दौरान अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कुलपति से की थी। अपने चार पेज वाले शिकायती पत्र में छात्राओं ने विभाग में प्रैक्टिकल, कक्षाओं के चलने के दौरान भद्दे भद्दे कमेंट करने सहित कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।
विज्ञापन
कुलपति के निर्देश पर वुमेंस ग्रीवांस सेल मामले की जांच कर रहा है। इधर, मंगलवार दोपहर को कुलपति कार्यालय पहुंचे प्रोफेसर चौबे ने मामले में अपनी सफाई भी कुलपति को दी, लेकिन कुलपति ने आरोपों की जांच का हवाला देते हुए कार्रवाई की बात कही। कुलपति ने बताया कि कक्षाएं न लेने, परीक्षा आदि सुविधाओं से भी वंचित करने की सिफारिश विभाग की ओर से आई है।

शिकायत में कही गई थी ये बात
बीएचयू कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने कहा कि छात्राओं की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। वुमेंस ग्रीवांस सेल की ओर से जांच कराई जा रही है। सेल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत में कहा गया था कि कक्षा के दौरान प्रोफेसर पढ़ाने की बजाय छात्राओं की शारीरिक बनावट, भविष्य में शादी की योजना पर बातचीत के साथ ही कई तरह के भद्दे कमेंट करते हैं। ये टिप्पणियां इतनी भद्दी होती हैं कि इन्हें सार्वजनिक तौर पर कहा भी नहीं जा सकता।
पुरी में शैक्षणिक टुअर के दौरान नंदकानन जूलॉजिकल पार्क जाकर वहां जंतुओं के बारे में अध्ययन करने की योजना थी लेकिन वहां बहुत कम समय देकर प्रोफेसर सभी को कोणार्क सूर्य मंदिर ले गये और यहां लगीं प्रतिमाओं को दिखाने के साथ ही अनावश्यक विस्तार से उनके बारे में बताया।

धमकी देने का भी लगा आरोप
उनका यह विवरण छात्राओं के लिए काफी हद तक यौन प्रताड़ना जैसा था। पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर प्रोफेसर द्वारा प्रायोगिक परीक्षाओं में नंबर कम देने की भी धमकी दी जाती है। छात्राओं ने कुलपति से मांग की इस मामले की जांच कराई जाए। शिकायत पत्र की कॉपी विभागाध्यक्ष के साथ ही निदेशक विज्ञान संस्थान को भी दी गई है।