फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU professor Sanjay Srivastava becomes Vice Chancellor of Motihari Central University

Varanasi: बीएचयू के प्रोफेसर संजय बने मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति, पांच वर्ष का होगा कार्यकाल

Fri, 31 Mar 2023 11:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 31 Mar 2023 11:15 PM IST
सार

बीएचयू राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव को महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार का कुलपति नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से उनके नाम पर मुहर लगने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार शाम इसका आदेश भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
BHU professor Sanjay Srivastava becomes Vice Chancellor of Motihari Central University
प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव को महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी बिहार का कुलपति नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। राष्ट्रपति भवन से उनके नाम पर मुहर लगने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार शाम इसका आदेश भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में प्रोफेसर संजय ने बताया कि वह जल्द ही अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे।  मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के आधार पर पठन-पाठन को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। बीएचयू कोर्ट के सदस्य और स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहने के साथ ही प्रोफेसर संजय कई महत्वपूर्ण समितियों में भी हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया में कार्य परिषद और वित्त समिति के सदस्य के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। देश-विदेश के कई विश्वविद्यालयों में विशेष व्याख्यान देने के साथ ही उन्हें यूजीसी कैरियर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा पर जौनपुर को नाज, जानिए इनके बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed