{"_id":"665bbeafa3b250f2820cc6c4","slug":"bhu-professor-of-bhu-spoke-in-the-program-of-sevagya-sansthanam-dr-gyan-prakash-mishra-great-people-do-not-go-anywhere-they-remain-alive-in-some-form-or-the-other-varanasi-news-c-20-vns1056-622080-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU:सेवाज्ञ संस्थानम के कार्यक्रम में बोले बीएचूय के प्रो. डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र-महान व्यक्ति कहीं जाते नहीं, किसी न किसी रूप में जिंदा रहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU:सेवाज्ञ संस्थानम के कार्यक्रम में बोले बीएचूय के प्रो. डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र-महान व्यक्ति कहीं जाते नहीं, किसी न किसी रूप में जिंदा रहते हैं
विज्ञापन
बीएचयू में शनिवार को सेवाज्ञ संस्थानम के संरक्षक स्व. सुरेश अंगड़ी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बीएचयू के पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र ने कहा कि महान व्यक्ति कहीं जाते नहीं, हमको हमेशा किसी न किसी माध्यम से जागृत करते रहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सुरेश अंगड़ी के कृतित्व और व्यक्तित्व से अवगत कराया। कहा कि हमें समाजसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पशु पक्षियों के लिया दाना-पानी अभियान भी शुरू किया गया। सुरेश अंगड़ी केंद्रीय रेल राज्यमंत्री थे। रेलवे में कई ऐतिहासिक कार्य करने के लिए उन्हें जाना जाता है। कोविड काल में वो गोलोकवासी हो गए थे। इस मौके पर सेवाज्ञ संस्थानम के पूर्व सचिव श्यामजी सिंह, माधव झा, पतंजलि पांडेय, अंकिता जायसवाल, पूनम मौर्य और शिवम पांडेय आदि उपस्थित रहे।