फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Poster Controversy a small negligence made the BHU administration suffer

बीएचयू पोस्टर विवाद: छोटी सी लापरवाही ने करा दी बीएचयू प्रशासन की किरकिरी, विभागाध्यक्ष ने छात्रों के सिर फोड़ा ठीकरा 

Wed, 10 Nov 2021 06:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Nov 2021 06:32 PM IST
सार

उर्दू विभाग में वेबिनार के पोस्टर पर महामना की तस्वीर न होने पर विवाद खड़ा हो गया था। अब सबकी निगाहें मामले में हो रही जांच और कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी हैं। मामले में उर्दू विभागाध्यक्ष का बयान दर्ज करने के साथ ही पोस्टर तैयार करने वाले छात्रों से भी जांच कमेटी पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
BHU Poster Controversy a small negligence made the BHU administration suffer
बीएचयू पोस्टर विवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में उर्दू विभाग में वेबिनार के जिस पोस्टर पर अल्लामा इकबाल की तस्वीर को लेकर विवाद शुरू है, उस पर विभागाध्यक्ष अब पूरा ठीकरा छात्रों पर फोड़ रहे हैं। विभाग में क्या कुछ होना है, क्या हो रहा है, इस बारे में विभागाध्यक्ष को जानकारी होनी जरूरी है लेकिन पोस्टर को छात्रों द्वारा तैयार करने के विभागाध्यक्ष का बयान ही अब सवालों के घेरे में आ गया है।

विज्ञापन


ऐसा कैसे हो सकता है कि वेबिनार का पोस्टर तैयार होकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया और विभागाध्यक्ष प्रो. आफताब अहमद आफाकी को इसकी भनक न लगे। ऐसे में अब सबकी निगाहें मामले में हो रही जांच और कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी हैं। मामले में जो विवाद शुरू हुआ है उसके पीछे लापरवाही ही मुख्य वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन


यह भी है कि छोटी सी लापरवाही ने बीएचयू प्रशासन की बड़ी किरकिरी करा दी है। पूरे मामले में विभागाध्यक्ष जिस तरह बहुत कुछ बोलने से बच रहे हैं, उससे भी इस लापरवाही को बल मिल रहा है। बुधवार को विभागाध्यक्ष ने बातचीत में इतना जरूर बताया कि अल्लामा इकबाल की तस्वीर वाले जिस पोस्टर पर हंगामा मचा है, उसे छात्रों ने तैयार किया और पोस्टर कैसा बना उस पर किसकी तस्वीर है, क्या लिखा है, इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता था। बताया कि पोस्टर को छात्रों ने ही तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. आफताब बोले- शायर की जयंती पर मनाया जाता है उर्दू दिवस, एमपी सरकार देती है अल्लामा इकबाल सम्मान

पोस्टर विवाद मामले में गठित जांच कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस बावत पूछे जाने पर उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आफताब अहमद आफाकी का कहना है कि जांच कमेटी को पूरी सच्चाई बताएंगे। पोस्टर पर विवाद की जानकारी के बाद उस पर तुरंत महामना की तस्वीर भी लगवा दी गई। जहां तक कुलगीत न गाए जाने की बात उठी है तो लोगों को यह जानना चाहिए कि उर्दू विभाग भी विश्वविद्यालय का अंग है। हर बार की तरह मंगलवार को भी कुलगीत गाया गया।

प्रो. आफताब अहमद आफाकी ने यह भी कहा कि अल्लामा इकबाल का जन्म दिन 9 नवंबर 1877 को हुआ था। उनके जन्म दिन को उर्दू दिवस के रुप में मनाया जाता है। इसका आयोजन हर साल होता है। प्रो. आफाकी ने कहा कि इकबाल पर विवाद इतना क्यों हो रहा है यह समझ से परे हैं।

यह भी जानना जरूरी है कि वह पैदा भारत में हुए और उनकी मौत भी यहीं हुई। आजादी और विभाजन से पहले ही 1938 में अविभाजित लाहौर में ही उनका इंतकाल हो गया था। आज भी मध्य प्रदेश सरकार की ओर से हर साल साहित्य के क्षेत्र में साहित्यकारों को अल्लामा इकबाल सम्मान दिया जाता है। 


विभागाध्यक्ष और छात्रों से पूछताछ कर सकती है जांच कमेटी
विश्वविद्यालय में नौ नवंबर को उर्दू विभाग की ओर से आयोजित वेबिनार पर बवाल मचा है। इस मामले में विश्वविद्यालय की ओर से अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. केएम पांडेय की अध्यक्षता वाली जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामले में उर्दू विभागाध्यक्ष का बयान दर्ज करने के साथ ही पोस्टर तैयार करने वाले छात्रों से भी जांच कमेटी पूछताछ कर सकती है। इधर, बुधवार को परिसर में पोस्टर विवाद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। अब सभी को जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है। 

मालवीय प्रतिमा पर मार्ल्यापण, कुलगीत का वीडियो ट्वीट
उर्दू विभाग में वेबिनार के पोस्टर पर महामना की तस्वीर न होने के विवाद के बाद ही वेबिनार में कुलगीत न गाए जाने पर भी छात्रों ने सवाल उठाया है। इसके बाद कला संकाय प्रमुख के टिवटर हैंडल से उर्दू विभाग की ओर से आयोजित वेबिनार का एक मिनट का वीडियो भी अपलोड किया गया। इसमें उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. आफताब अहमद आफाकी सहित अन्य अतिथियों ने महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही विद्यार्थियों द्वारा कुलगीत गाते दिख रहे हैं।

उर्दू विभाग में पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाते हैं इकबाल 
उर्दू विभाग में जिस अल्लामा इकबाल के पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हुआ, उनके बारे में छात्र पाठ्यक्रम में पढ़ते हैं। उर्दू विभागाध्यक्ष ने बताया कि बीए और एमए के पाठ्यक्रम में छात्र इकबाल को पढ़ते हैं, ऐसे में उर्दू के शायर अल्लामा इकबाल को लेकर जिस तरह से जो लोग आपत्ति जता रहे हैं, उस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है। केवल उर्दू ही नहीं हिंदी विभाग में भी उर्दू के इस शायर के बारे में पढ़ाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed