फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU political science first semester exam make gossip

बीएचयू: एमए फर्स्ट सेमेस्टर राजनीति शास्त्र का पर्चा बना चर्चा का विषय

Fri, 08 Dec 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 08 Dec 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
BHU political science first semester exam make gossip
राजनीतिशास्त्र के पेपर में जीएसटी पर सवाल से चौके छात्र - फोटो : facebook
बीएचयू में एमए फर्स्ट सेमेस्टर राजनीति शास्त्र की परीक्षा में ऐसा प्रश्न पूछा गया जिससे सारे छात्र हैरान रह गए।  गुरुवार को राजनीतिशास्त्र के पेपर में जीएसटी संबंधित सवाल पूछे गए थे। इस सवाल को लेकर विद्यार्थियों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही सेमेस्टर परीक्षा में कौटिल्य की नजर में जीएसटी पर सवाल पूछा गया, जिसको लेकर परीक्षार्थियों का दिमाग चकरा गया।
विज्ञापन


यहीं नहीं परिसर में यह घटना चर्चा का केंद्र बनी है।  एमए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में यह सवाल पूछा गया कि चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में आर्थिक सलाहकार कौटिल्य की नजरों में जीएसटी का क्या मतलब था?।
विज्ञापन


छात्रों को इस सवाल का जवाब निबंध के रुप में लिखना था। छात्रों को जब पेपर मिला तो वह समझ नहीं सके। ऐसा इसलिए कि जीएसटी तो केंद्र सरकार ने अभी हाल ही में लागू किया और सवाल में मौर्य काल से जोड़कर जीएसटी के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी सिंह का कहना है कि सवाल में शब्द से अधिक उसके भाव को समझना चाहिए। उन्होंने जीएसटी के सवाल को कौटिल्य के समय की कर प्रणाली से जोड़ते हुए बताया।


उदाहरण यह भी दिया किताब में नीति आयोग का उल्लेख नहीं है लेकिन पढ़ते समय पुराने नाम योजना आयोग की जगह नीति आयोग के बारे में भी ही जानकारी दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed