{"_id":"6a717d33b2be92b5b00f32f3","slug":"bhu-pg-admission-for-85-of-seats-completed-preparations-now-underway-for-mop-up-round-in-varanasi-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU PG Admission: 85 फीसदी सीटों पर प्रवेश पूरा, अब मॉपअप राउंड की तैयारी; प्रवेश पोर्टल पर मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU PG Admission: 85 फीसदी सीटों पर प्रवेश पूरा, अब मॉपअप राउंड की तैयारी; प्रवेश पोर्टल पर मिलेगी जानकारी
Tue, 04 Aug 2026 11:18 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:18 AM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू में पीजी प्रवेश अंतिम चरण में है। अब तक 85 फीसदी सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब मॉपअप राउंड की तैयारी है। विश्वविद्यालय सात अगस्त को ऑफलाइन आवेदन के जरिए मॉप-अप राउंड आयोजित करेगा।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में साइकिल से जाते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्य परिसर और राजीव गांधी दक्षिणी परिसर (आरजीएससी) में करीब 85 प्रतिशत सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं। शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए विवि 7 अगस्त को मॉपअप राउंड आयोजित करेगा। इसमें अभ्यर्थियों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा करने होंगे। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। विवि के अनुसार 6000 से ज्यादा सीटों के लिए अब तक करीब 85 प्रतिशत प्रवेश संपन्न हो चुके हैं और प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विवि ने पीजी प्रवेश के लिए चार नियमित काउंसलिंग राउंड आयोजित किए। इसके बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए दो स्पॉट राउंड भी कराए गए जिनका अंतिम चरण 23 जुलाई, 2026 को संपन्न हुआ। स्पॉट राउंड के दौरान नए अभ्यर्थियों को भी पंजीकरण का अवसर दिया गया।
विज्ञापन
इससे वे विद्यार्थी भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सके जो किसी कारणवश पहले आवेदन या प्रवेश पूरा नहीं कर पाए थे। अब ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से बीएचयू 7 अगस्त, 2026 को मॉपअप राउंड आयोजित करेगा। इस चरण में अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थल पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र जमा करने होंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; गेमिंग कल्चर में उलझी जेन जी: पूर्वांचल के मैदान तलाश रहे खिलाड़ी, पारंपरिक खेलों को बचाने की चुनौती
विवि ने बताया कि विभिन्न विभागों और पाठ्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों का विवरण अलग से जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारणी, रिक्त सीटों की जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए बीएचयू के प्रवेश पोर्टल admission.bhu.ac.in पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी गई है।