फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU patients death enquiry by high power committee

बीएचयू अस्पताल में कैसे हुई थी मरीजों की मौत, जांच करेगी हाई पावर कमेटी

Mon, 04 Sep 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 04 Sep 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
BHU patients death enquiry by high power committee
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में छह जून की घटना
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में छह जून को हुई मरीजों की मौत के मामले की जांच अब हाई पावर कमेटी करेगी। 22 अगस्त को हाईकोर्ट के आदेश पर डीजी हेल्थ ने विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


यह कमेटी जल्द ही घटना की तह तक जाने के लिए अस्पताल का दौरा कर नाइट्रस आक्साइड के इस्तेमाल और उसकी आपूर्ति समेत सभी तथ्यों की जांच करेगी। अस्पताल में छह-सात जून को आपरेशन थियेटर में मरीजों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


घटना के तत्काल बाद बीएचयू प्रशासन ने आठ सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग कमेटी गठित की थी, जिसने अपनी जांच में नाइट्रस आक्साइड, आइसोफ्लोरेन इंजेक्शन को मौत की वजह बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विस्तृत जांच के लिए आईएमएस डायरेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई, जो अब तक घटना के प्रमुख कारणों का पता ही नहीं लगा पाई। इस बीच बीएचयू के पूर्व छात्रनेता भुवनेश्वर द्विवेदी ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी।

याचिका पर सुनवाई करते हुए 22 अगस्त को कोर्ट ने डीजी हेल्थ को आदेश जारी कर जांच कमेटी गठित करने और छह सप्ताह के भीतर शपथ पत्र के साथ जांच रिपोर्ट देने को कहा था।


डीजी डॉ. पद्माकर सिंह ने फोन पर बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर विभाग के निदेशक की अध्यक्षता में गठित कमेटी गठित की गई है। इसमें बनारस मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य और सीएमओ भी शामिल हैं। यह कमेटी जल्द ही जांच शुरू करेगी, ताकि तय समय पर कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed