{"_id":"69c2f9399f8f19456d01bdb1","slug":"bhu-paralympics-abhishek-and-shivani-singh-orthopedically-challenged-won-seven-consecutive-chess-games-using-their-brains-varanasi-news-c-20-vns1103-1332997-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू पैरालंपिक : आर्थो दिव्यांग में अभिषेक और शिवानी सिंह ने दिमागी कसरत से लगातार जीतीं शतरंज की सात बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू पैरालंपिक : आर्थो दिव्यांग में अभिषेक और शिवानी सिंह ने दिमागी कसरत से लगातार जीतीं शतरंज की सात बाजी
विज्ञापन
बीएचयू स्थित एमपी थियेटर मैदान में दौड़
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर मैदान पर मंगलवार को दूसरे दिन पैरालिंपिक खेलों के तहत शतरंज और एथलेटिक्स समेत कई स्पर्धाओं में करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने बताया कि दूसरे दिन के खेल की शुरूआत सुबह साढ़े सात बजे क्रिकेट मैच से हुई, इसका फाइनल बुधवार को होगा। आर्थो दिव्यांग शतरंज के पुरुष वर्ग में अभिषेक सिंह और महिला वर्ग में शिवानी सिंह ने सभी सात बाजी जीतकर टॉप पर रहे। पूर्ण दृष्टि बाधित महिला वर्ग में सुंदरी, निशा भगत और अंजू ने क्रमश: स्थान हासिल किया। आंशिक दृष्टि बाधित गोला फेंक की महिला वर्ग में सोनाली गुप्ता ने पहला, वृति मौर्य को दूसरा और संतोषी केवट तीसरे स्थान पर रहीं।
गोला फेंक पुरुष वर्ग में रुखमन राम, आगमन यादव और दीपक मौर्या ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। आर्थो दिव्यांग के गोला फेंक पुरुष वर्ग में विक्की मांझी, आदित्य सिंह, परसन यादव क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक ऑर्थो महिला वर्ग में पिंकी कुमारी, ममता चौहान, संजना कुमारी ने स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में चेत्तन सिंह, अमन यादव, हिमांशु पांडेय पहले, दूसरे और तीसरे रहे। संचालन डॉ. प्रदीप खालखो, धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अर्चना सिंह ने दिया। इस मौके पर डॉ. राजीव सिंह, डॉ. खुर्शिद अहमद, डॉ कविता वर्मा, डॉ रॉबिन सिंह, डॉ वैभव राय, डॉ प्रियंका यादव , राजेश कश्यप, प्रहलाद, राजकुमार, विजय बहादुर मौजूद रहे।
आज होने वाले मुकाबले
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने बताया कि बुधवार को पैरालंपिक का समापन होगा। इस मौके पर महिला वर्ग में 50 मीटर दौड़ का तीन वर्ग में मुकाबला होगा। इसके बाद पुरुष वर्ग में क्रिकेट वर्ग में फाइनल मैच सुबह साढ़े सात बजे से होगा।