BHU: एमएससी के छात्र को ONC ने दिया 28 लाख का पैकेज, छह बने एआई ट्रेनी; सोशल साइंस में भी हुआ 20 का प्लेसमेंट
सालाना कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में बीते जुलाई में विज्ञान संस्थान में कुल 10 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में आज से केंद्रीय व्यवस्था के तहत सालाना कैंपस प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इससे पहले जुलाई में हुए संकायों के कैंपस प्लेसमेंट में अधिकतम पैकेज 28 लाख रुपये तक चला गया है।
वहीं, सामाजिक विज्ञान में भी कंप्लायंस, लाइफ स्किल कोच और स्टूडेंट रिलेशनशिप जैसे पदों पर नौकरियां मिली हैं। ये ऑफर्स मिलने से एमए इन सोशल वर्क कोर्स के स्कोप बेहतर माना जा रहा है।
विज्ञान संस्थान के कैंपस प्लेसमेंट में जियो फिजिक्स (भू-भौतिकी विभाग) के एमएससी के छात्र बिसाल शॉ को ओएनजीसी कंपनी ने 28 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया है। बिशाल को भू भौतिकीविद पद पर चुना गया है। बिसाल के अलावा छह छात्रों को एआई ट्रेनी और तीन छात्रों का प्लेसमेंट एसोसिएट ट्रेनी के पद पर किया गया है। बिसाल ने ओएनजीसी में ही एक साल की इंटर्नशिप भी की थी।
जुलाई में विज्ञान संस्थान में कुल 10 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। इसमें से सांख्यिकी विभाग और डीएसटी-सीआईएमएस के छह मेधावियों को 7.10 लाख रुपये का पैकेज मिला है। इनकी नियुक्ति क्रिएट कंपनी में एआई ट्रेनी के तौर पर हुई है। वहीं, सांख्यिकी के तीन छात्रों को केएमके कंपनी में एसोसिएट ट्रेनी के पद पर छह लाख रुपये का पैकेज मिला है।
अजीम प्रेमजी समेत 10 से ज्यादा कंपनियों में हुआ चयन
सामाजिक विज्ञान संकाय में भी 20 से ज्यादा छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। एमए इन सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) की छात्रा श्रेया चक्रवर्ती का चयन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में एसोसिएट रिसोर्सपर्सन के तौर पर हुआ है। सोशल वर्क (मेडिकल और साइकाट्रिक) की दीपशिखा पाठक को लाइफ स्किल कोच बनाया गया है।
रूरल रिकंस्ट्रक्शन एंड अर्बन डेवलपमेंट से एमए सोशल वर्क के छात्र शुभम कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार, शुभम कुमार, रमाकांत यादव, पवन कुमार और जगन्नाथ मंडल हंबल बी कंपनी में आउटरीच एंड लियासन ट्रेनी बनाए गए हैं।
आईआर और एचआर मैनेजमेंट से एमए की छात्रा रीना मंडल को एक कंपनी में प्रोग्राम कोआर्डिनेटर के तौर पर रखा गया है। वहीं, इसी ब्रांच की कृति प्रजापति एसोसिएट कंप्लायंस और नेहा कुमारी व रश्मि मौर्या एचआर ट्रेनी बनी हैं। मनीषा कुमारी प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और अर्चा मिश्रा व नैतिक तिवारी स्टूडेंट रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर नियुक्त की गई हैं।