Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Now Physics taught along Astrology nine professors Religion and Science appointed Apply now

BHU : अब ज्योतिष संग पढ़ाई जाएगी फिजिक्स, धर्म और विज्ञान के नाै प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति; ऐसे करें आवेदन

Mon, 30 Dec 2024 03:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 03:04 PM IST
सार

Varanasi News : बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट के रिक्रूटमेंट एंड एसेसमेंट सेल पेज पर आवेदन का लिंक दिया गया है। इस पर क्लिक कर आवेदन किया जा सकता है। वहीं, मांगे गए दस्तावेजों के साथ आवेदन को 20 जनवरी तक जमा करना होगा।

विज्ञापन
BHU Now Physics taught along Astrology nine professors Religion and Science appointed Apply now
बीएचयू में अब ज्योतिष संग पढ़ाई जाएगी फिजिक्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में धर्म और विज्ञान के 9 प्रोफेसरों की नियुक्ति होगी। इसमें छह असिस्टेंट और तीन एसोसिएट प्रोफेसर होंगे। ये वैदिक विज्ञान केंद्र और भारत अध्ययन केंद्र में धर्म शास्त्र, तकनीक और हिंदू अध्ययन के छात्र-छात्राओं और रिसर्च स्कॉलर को अध्यापन कराएंगे। 

विज्ञापन


ये प्रोफेसर वेद, धर्मशास्त्र, गणित, ज्योतिष, फिजिक्स और रसायन विज्ञान के विशेषज्ञ होंगे। जिनकी शैक्षणिक योग्यता में ये विषय शामिल होंगे, वे ही शिक्षक इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सभी नौ प्रोफेसरों की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी और इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। वेतनमान केंद्र सरकार के मानक के तहत दिया जाएगा। बीएचयू का कोई भी प्रोफेसर इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकता। बाहर के अभ्यर्थियों से ही सभी पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर भर्ती के लिए 15 जनवरी, 2025 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। होलकर भवन स्थित आरएसी कार्यालय में आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी शाम 5 बजे तक है। हर अभ्यर्थी को आवेदन के लिए एक हजार रुपये देने होंगे। 

Trending Videos

नियुक्त होंगे संस्कृत-आधुनिक विज्ञान के प्रोफेसर
वैदिक विज्ञान केंद्र में दो एसोसिएट और तीन असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी। संस्कृत के तीन और आधुनिक विज्ञान के दो शिक्षकों के पदों पर भर्ती होगी। भारत अध्ययन केंद्र में संस्कृत, दर्शन और संस्कृति स्पेशलाइजेशन वाले तीन असिस्टेंट और एक एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती किए जाएंगे।

वेतन के अलावा 25 हजार का विशेष भत्ता
नियुक्त शिक्षकों को हर महीने वेतन के अलावा 25 हजार रुपये का विशेष भत्ता और हर साल 50 हजार की आकस्मिक निधि प्रदान की जाएगी। 20 जनवरी के बाद आवदेकों को शॉर्टलिस्ट कर फरवरी में प्रजेंटेशन के लिए बीएचयू में बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों के एकेडमिक स्कोर के बजाय इंटरव्यू ही अंतिम चयन का आधार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed