फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU News: Pratibha Devi, student of the first session of BHU Faculty of Stage Arts, passes away.

BHU News:बीएचयू मंच कला संकाय के प्रथम सत्र की छात्रा प्रतिभा देवी का निधन

Tue, 21 May 2024 05:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
BHU News: Pratibha Devi, student of the first session of BHU Faculty of Stage Arts, passes away.
बीएचयू मंच कला संकाय के प्रथम सत्र की छात्रा और पद्मविभूषण विदुषी गिरिजा देवी की शिष्या प्रतिभा देवी का सोमवार को निधन हो गया। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार दिल्ली के श्मशान में हुआ, जहां मुखाग्नि उनके पुत्र मनीष द्विवेदी ने दी।
विज्ञापन

प्रतिभा द्विवेदी का वाराणसी के अस्सी में पैतृक निवास है। उनके पति स्व. केके द्विवेदी सेंट्रल बोर्ड ऑफ कस्टम एंड एक्साइज के चेयरमैन थे। प्रतिभा द्विवेदी ने अपने गुरु के साथ कई बड़े आयोजनों में सहभागिता की। उनके निधन पर सोमवार को शहर स्थित भाव प्रभा पद्म संस्थान के सभागार में शोकसभा हुई। पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य ने उन्हें संगीत के प्रति आजीवन समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। कलाकार डॉ. सीमा वर्मा, पं. नंदकिशोर मिश्र, डॉ. प्रीतेश आचार्य, पीयूष आचार्य और डॉ. शिवानी शुक्ला भी मौजूद रहे। उनके निधन पर अप्पा जी की पुत्री ओडिसी नृत्यांगना सुधा दत्ता, शिष्या सुनंदा शर्मा, रीता देव, प्रमुख उद्यमी अशोक गुप्ता और अशोक कपूर ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed