फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU News: Now examinations will be held in BHU from 8 to 11 in the morning and 3 to 6 in the evening.

BHU News: अब सुबह 8 से 11 और शाम 3 से 6 बजे तक बीएचयू में होंगी परीक्षाएं

Sun, 02 Jun 2024 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
BHU News: Now examinations will be held in BHU from 8 to 11 in the morning and 3 to 6 in the evening.
भीषण गर्मी को देखते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं का समय बदल दिया गया है। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन के निर्देश पर परीक्षा नियंता कार्यालय ने तीन जून से सभी संकायों और विभागों की सेमेस्टर परीक्षाएं सुबह आठ से 11 और शाम को तीन से छह बजे तक दो पालियों में कराने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व अलग-अलग संकायों की परीक्षाओं का समय अलग-अलग था। कई विभागों की परीक्षाएं दोपहर 1:30 से शाम 4:30 बजे तक होती थीं।
विज्ञापन

बीएचयू और इससे जुड़े कॉलेजों में लगभग 50 हजार छात्र-छात्राएं को इससे राहत मिलेगी। विश्वविद्यालय में इन दिनों सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। मई के आखिर और जून की शुरुआत में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। वाराणसी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। इस बार एक बार पारा 47 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया था। गर्मी के दौरान छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं का समय बदलने का निर्णय लिया है। बीएचयू के परीक्षा नियंता कार्यालय ने रविवार को आगे की सेमेस्टर परीक्षाओं को सिर्फ सुबह और शाम की पाली में ही कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कॉमर्स फैकल्टी में सिर्फ सुबह की पाली में होंगी परीक्षाएं

कॉमर्स फैकल्टी में बीकॉम, एमकॉम और एमबीए की परीक्षाएं सुबह आठ से 11 बजे तक कराई जाएंगी। अब तक इन परीक्षाओं का समय दोपहर 1:30 से 4:30 बजे तक था। कॉमर्स फैकल्टी के डीन प्रो. एचके सिंह ने बताया कि गर्मी को देखते हुए चार जून से बीएचयू के वाणिज्य संकाय, आरजीएससी और कॉलेजों में परीक्षाएं सुबह आठ से 11 बजे तक कराई जाएंगी। कॉमर्स संकाय की परीक्षाएं शाम की पाली में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed