{"_id":"5ee5cd5f1f07406177170bfb","slug":"bhu-mbbs-student-dead-body-father-on-his-death-in-mirzapur-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: 'डॉक्टर बनाने में लगा दी पूरी कमाई, तांत्रिक के चलते खो दिया बेटा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: 'डॉक्टर बनाने में लगा दी पूरी कमाई, तांत्रिक के चलते खो दिया बेटा'
Sun, 14 Jun 2020 12:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के एमबीबीएस के छात्र नवनीत के पिता बिहार के गोपालगंज में मेडिकल की दुकान चलाते हैं। मां म्यूजिक टीचर हैं। नवनीत उनका इकलौता पुत्र था। एक पुत्री पूजा पराशर दिल्ली के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से बीटेक कर रही है।
विज्ञापन
पिता मनोज कुमार ने बताया कि बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए जिंदगी की पूरी कमाई लगा दी। पुत्र को जितने पैसे की जरूरत होती थी। उससे अधिक पैसा उसको देते थे। उम्मीद थी कि बेटा डॉक्टर बनने के बाद उनका नाम रोशन करेगा, उनकी सारी परेशानी दूर कर देगा पर किसी तांत्रित के चलते उन्होंने अपने पुत्र को खो दिया।
विज्ञापन
पिता बोले- एक महीने से मांग रहा था ज्यादा पैसा
नवनीत पराशर का मिर्जापुर में शव मिलने के बाद आईएमएसबीएचयू के स्टूडेंट एडवाइजर प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र मिर्जापुर पहुंचे और उसके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मृत छात्र के पिता ने उन्हें बताया कि उन्होंने एक बेटा और एक बेटी को पूरी मेहनत के साथ पढ़ाया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटा इस तरह साथ छोड़कर चला जाएगा।
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से बेटा ज्यादा पैसा मांग रहा था। पूछने पर बताया कि उसने कुछ रुद्राक्ष की माला और एक यंत्र खरीदा है। लेकिन उसके माला और यंत्र खरीदने की जानकारी उसके सहयोगी छात्रों को भी नहीं थी। उधर संबंधित छात्र का अंतिम संस्कार विंध्याचल में हो गया।