पहला डिजिटल विश्वविद्यालय बनने की ओर बढ़ा बीएचयू
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के ग्लोबल हेड अजय सिंह और वाइस प्रेसिडेंट विपिन अरोड़ा समेत विशेषज्ञों ने इस संबंध में कुलपति से मुलाकात की। इसके तहत रिकार्ड्स डिजिटलाइज्ड किए जाएंगे। सर सुंदरलाल अस्पताल भी डिजिटल होगा। कुलपति ने जल्द कार्य शुरू करने के लिए एक विशेषज्ञ कमेटी बनाने की बात कही। रजिस्ट्रार डॉ. नीरज त्रिपाठी को इसके लिए निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा नियंता डॉ. एमके पांडेय, संगणक केंद्र के समन्वयक प्रो. बच्चा सिंह, उप समन्वयक डॉ. विवेक सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, एल लायक, एमजे अग्रवाल, आशीष मुखर्जी, सुनील शाह आदि मौजूद रहे।