फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU launches student leadership and student welfare initiative

Varanasi News: बीएचयू ने शुरू की छात्र नेतृत्व और छात्र कल्याण की पहल

Fri, 04 Aug 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
BHU launches student leadership and student welfare initiative
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बीएचयू ने कई कदम उठाए हैं। संस्थान व संकाय में छात्र नेतृत्व व जीवन कौशल विकास पहल और छात्र कल्याण पहल की शुरुआत की गई है। दृश्य कला, शिक्षा, प्रबंध शास्त्र और संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के लिए छात्र कल्याण और नेतृत्व पहल समितियां गठित की गई हैं। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने बताया कि छात्रों का सर्वांगीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें धन की कमी आड़े नहीं आएगी। छात्रों को पेशेवर, व्यक्तिगत और अकादमिक रूप से आगे बढ़ने के मौके मिलने चाहिए। कुलपति ने छात्रों को कक्षाओं तक सीमित न रखकर उन्हें आउटडोर और आउटरीच गतिविधियों में शामिल करने पर भी जोर दिया। ताकि उन्हें एक योग्य व्यक्ति व नागरिक बनाया जा सके।
इनको मिली है जिम्मेदारी
दृश्य कला संकाय में विद्यार्थी कल्याण पहल के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति का अध्यक्ष डॉ. अनीष कुमार गुप्ता को बनाया गया है, जबकि जीवन कौशल विकास के लिए गठित समिति का नेतृत्व सुरेश के नायर करेंगे। शिक्षा संकाय के लिए गठित विद्यार्थी कल्याण पहल समिति की अगुवाई प्रो. संजय सोनकर करेंगे, जबकि डॉ. योगेंद्र पांडेय नेतृत्व व जीवन कौशल समिति के अध्यक्ष होंगे। संस्कृति विद्या धर्म विज्ञान संकाय में विद्यार्थी कल्याण समिति का नेतृत्व प्रो. श्रीकृष्णा त्रिपाठी करेंगे जबकि नेतृत्व क्षमता व जीवन कौशल विकास समिति का अध्यक्ष प्रो. धनंजय कुमार पांडेय को बनाया गया है। डॉ. शशि श्रीवास्तव प्रबंध शास्त्र संस्थान में विद्यार्थी कल्याण पहल की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन

छात्रों के लिए उपलब्ध रहेंगे समिति के सदस्य
छात्र कल्याण पहल समिति को जरूरतमंद छात्रों के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए योजनाओं और गतिविधियों पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के सदस्य आवश्यकतानुसार छात्रों के लिए उपलब्ध रहेंगे और उन्हें उपलब्ध सेवाओं तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई संकायों में पूर्व में हुई है पहल
विश्वविद्यालय ने पूर्व में कई अन्य संकायों और महिला महाविद्यालय के लिए इसी तरह की पहल की है, जो शुरुआत से ही बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा और वित्तीय सहायता दी जा रही है। इसकी गतिविधियों और कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र भाग ले रहे हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इन गतिविधियों में प्रेरक व्याख्यान, मानसिक तनाव से निपटने और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने पर सत्र, डिजिटल संचार कौशल पर कार्यशालाएं, नेतृत्व कौशल विकसित करना, साक्षात्कार का सामना करना, व्यक्तित्व विकास गतिविधियां, योग, कला, मंच प्रदर्शन कार्यशालाएं, विशेषज्ञों और उद्योग क्षेत्र के व्यक्तित्वों के साथ संवाद सत्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed