फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Junior doctors will be on strike today

बीएचयू : आज हड़ताल पर रहेंगे जूनियर डॉक्टर

Sat, 27 Nov 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
BHU: Junior doctors will be on strike today
नीट-पीजी में काउंसिलिंग में देरी पर आईएमएस बीएचयू के जूनियर डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। ओपीडी, वार्ड में ड्यूटी और इलेक्टिव ओटी से भी खुद को अलग रखेंगे। मरीजों के इलाज, जांच पर असर पड़ सकता है। आईएमएस निदेशक समेत अन्य अधिकारियों को जूनियर डॉक्टर ने पत्र रिसीव कराकर हड़ताल की जानकारी दे दी है। पत्र में बताया गया है कि कोरोना काल में उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर की तरह मरीजों की सेवा की। अब काउंसिलिंग में देरी की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। इस मामले के कोर्ट में होने का भी जिक्रकिया है। साथ ही यह भी बताया है कि अगली सुनवाई 6 जनवरी 2022 को है। अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद भी काउंसिलिंग पर कोई ठोस फैसला न होने की वजह से ही सेवाओं से अलग रख रहे हैं। उन्होंने आईएमएस निदेशक से समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए नीट पीजी काउंसलिंग की दिशा में पहल करने की मांग की है कि कोर्ट में उनके मामले को जल्द से जल्द सुना जाए। पत्र की प्रतिलिपि छात्र अधिष्ठाता, सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, ट्रामा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज के साथ ही आईएमएस के सभी विभागाध्यक्ष को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed