फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Journalism Department teacher Dr. Shobhana Nerlikar sat on strike Varanasi news in hindi

सेवा शर्त की अनदेखी के विरोध में धरने पर बैठीं बीएचयू की महिला शिक्षक, लगाया आरोप

Mon, 01 Mar 2021 06:30 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 01 Mar 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
BHU Journalism Department teacher Dr. Shobhana Nerlikar sat on strike Varanasi news in hindi
धरने पर बैठी डॉ. शोभना नर्लिकर। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू पत्रकारिता विभाग में कार्यरत शिक्षक डॉ. शोभना नर्लिकर ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर सेवा शर्तों की अनदेखी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 2013 में (31 जनवरी से 12 फरवरी 2014) पूरी सेवा देने के बाद भी सेवा पुस्तिका में इसका जिक्र न होने के विरोध में केंद्रीय कार्यालय में धरना देकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जान बूझकर कर 13 दिन तक लीव विदाउट पे (एलडब्ल्यूपी) दिखाया गया है। इस वजह से उनका प्रमोशन भी नहीं हो पा रहा है। कई बार केंद्रीय कार्यालय का चक्कर लगाने, पत्र देने के बाद भी न तो कुलपति सुन रहे हैं और न ही कुलसचिव की ओर से कोई कार्रवाई की गई। सोमवार को जब इस मांग को लेकर केंद्रीय कार्यालय गईं तो वहां भी कर्मचारी ने कोई सुनवाई नहीं की। 

विज्ञापन

डॉ. शोभना ने सोमवार को पहले केंद्रीय कार्यालय में अंदर धरना दिया बाद में चैनल गेट के बाहर आकर धरने पर बैठ गई। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी ने भी बातचीत की, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है।

बीएचयू पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में बीएचयू अधिनियम और सरकार के नियमों के तहत ही शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों के हितों को देखा जाता है। महिला शिक्षिक का क्या मामला है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed