{"_id":"5aaebaf24f1c1ba2238b5eec","slug":"bhu-ims-annual-celebration-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU IMS का वार्षिकोत्सवः आज से 24 तक तक दिखेगा उत्सव जैसा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU IMS का वार्षिकोत्सवः आज से 24 तक तक दिखेगा उत्सव जैसा माहौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक समारोह के लिए बना कटआउट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान में आज से 24 मार्च तक उत्सव जैसा माहौल दिखेगा। संस्थान में 19 से 24 मार्च तक चलने वाले वार्षिकोत्सव में स्वास्थ्य मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रम होंगे।
24 मार्च को होने वाले मुख्य समारोह में जानी मानी पंडवानी गायिका पद्मभूषण तीजन बाई के साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे शामिल होंगे। संस्थान में होने वाले इस उत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
इसको लेकर रविवार को दिन में प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं सहित अन्य प्रतियोगिता का रिहर्सल भी किया। चिकित्सा विज्ञान संस्थान-एक विकास यात्रा थीम पर होने वाले इस साल के कार्यक्रम में 1922 में स्थापना से लेकर अब तक के विकास को दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए कट आउट, बैनर, चार्ट, मॉडल, चल चित्रों को शामिल किया जाएगा। इसमें संस्थान के मेडिसिन, आयुर्वेद, दंत चिकित्सा संकाय के पुरातन छात्रों को एक मंच पर लाने का प्रयास करते हुए 23 मार्च को समारोह मनाया जाएगा।
प्रेस एवं पब्लिकेशन समिति के संयोजक प्रो. आनंद चौधरी और सांगठनिक समिति के संयोजक प्रो. वीएन मिश्रा के मुताबिक 22-23 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण मेला, प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। जिसमें आयुर्वेद संकाय के चिकित्सकों सहित अन्य लोगों की ओर से कई तरह की जांच नि:शुल्क करने के साथ ही परामर्श भी दिया जाएगा।
इस बार पिछले चार सालों में चिकित्सा सुविधाओं के विकास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें सुपर स्पेशियकलिटी सेंटर, कैंसर संस्थान, ट्रामा सेंटर का लोकार्पण आदि शामिल है।
बताया कि 19 से 23 मार्च तक छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए शैक्षणिक, साहित्यिक, क्रीड़ा, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अंतिम दिन 24 मार्च को स्वतंत्रता भवन में पुरस्कार वितरण समारोह होगा।